प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ा नीरव मोदी से कॉन्ट्रैक्ट

प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ा नीरव मोदी से कॉन्ट्रैक्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-24 08:36 GMT
प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ा नीरव मोदी से कॉन्ट्रैक्ट


डिजिटस डेस्क, मुंबई । देश के दूसरे सबसे बैंक में हुए 11 हजार 500 करोड़ के घोटाले में नीरव मोदी का नाम सामने आने के बाद से उनके घर, शोरूम्स और ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। घोटाले को लेकर नीरव मोदी के डायमंड ज्वैलरी की बैंड एम्बेसेंडर रहीं प्रियंका चोपड़ा काफी नाराज हैं और उन्होंने नीरव के ब्रैंड से खुद का नाम पीछे लेने फैसला ले लिया है। दरसअल प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी ब्रैंड से अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा "नीरव मोदी डायमंड्स" के एड में दिखाई दे रही थीं। अब उन्होंने इससे अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया है। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा भी ले रहे कानूनी सलाह 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के स्पोक्सपर्सन ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया है कि हाल ही में लगे आरोपों के कारण प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी के ब्रैंड से अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला किया है। प्रियंका के अलावा एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नीरव मोदी के ऐड में नजर आ रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ भी अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं। 

 

 

गैरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा पिछले साल जनवरी से नीरव मोदी ज्वैर्ल्स की ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर थीं। 35 वर्षीया प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी टीवी सीरीज "क्वांटिको" के सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। नीरव मोदी पर 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है और नीरव मोदी के खिलाफ जांच चल रही है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB)  नीरव मोदी से इस पैसे को वसूल करने की जुगत में लगा है।

प्रियंका ने नीरव को भेजा नोटिस

वहीं एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया जाता है कि नीरव ने एक लक्जरी ब्रांड के लिए प्रियंका को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था, लेकिन कैम्पेन की फीस की बकाया रकम चुकता नहीं की। इस बात की वजह से प्रियंका ने नीरव से नोकझोक हुई थी और अब उन्होंने नीरव को नोटिस भेज दिया है। नीरव ने जब प्रियंका को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था तब उन्होंने नीरव के लिए तारीफों के काफी पूल बांधे थे, यहां तक की हीरों के लिए बनाए गए गहनों के ब्रांड एड के लिए प्रियंका ने कई शूट्स भी करवाए थे। वहीं प्रियंका के मैनेजर का कहना है कि अभी तक तो नीरव को कोई नोटिस नहीं दिया है, लेकिन इस बारे में विचार किया जा रहा है। 

 

Similar News