आखिरकार प्रियंका और निक ने की सगाई, मुंबई में प्रियंका के घर हुई रोका सेरेमनी

आखिरकार प्रियंका और निक ने की सगाई, मुंबई में प्रियंका के घर हुई रोका सेरेमनी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-18 08:05 GMT

डिजिटल डेस्क, मुबंई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास की शनिवार को मुंबई स्थित चोपड़ा हाउस में रोका सेरेमनी हुई। अपने से 11 साल छोटे निक से डेटिंग और फिर शादी की खबरों को लेकर प्रियंका लंबे समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें एंगेजमेंट रिंग कैरी करते हुए भी देखा गया था। अब रोका की तस्वीरें सामने आने के बाद निक और प्रियंका के रिश्ते पर मुहर लग गई है। लंबे समय से मुंबई से दूरी बनाकर प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही फोकस कर रही हैं।

 

 

Similar News