वायरल हो रहीं प्रियंका और निक की इंटीमेट तस्वीरें
वायरल हो रहीं प्रियंका और निक की इंटीमेट तस्वीरें
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हालही में शादी के बंधन में बंधे प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस की इंटीमेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वैसे तो दोनों की पहले भी कई तस्वीरें वायरल हुई हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। दरअसल, जब यह नया नवेला जोड़ा घूमने निकला। उस दौरान दोनों ने एक दूसरे को बाहों में लिया और kiss किया। उनको kiss करता देख, किसी ने छुप कर उनकी तस्वीरें क्लिक कर ली।
आपको बता दें कि प्रियंका का स्टारडम सिर्फ भारत और अमेरिका जैसे देशों में ही बल्कि अन्य देशों में भी है। हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में प्रियंका अपने वैक्स स्टैच्यू का उद्घाटन करते देखी जा रही हैं। आपको बता दें कि विटनी हाउसट्न के बाद प्रियंका दूसरी ऐसी सेलेब्रिटी बन गई हैं, जिनके छ: वैक्स स्टैचू हैं। प्रियंका के वैक्स स्टैचू न्यूयॉर्क के अलावा लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी है।
प्रियंका और निक की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जिसके चलते वे जहां भी जाते हैं, फैन उनके पीछे-पीछे आ जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति निक के साथ कोजी तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है, जब प्रियंका और निक की किस करते हुए कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके पहले जब वे फैमिली डिनर पर निकले थे तो उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी। इस कपल की फोटोज बहुत ही क्यूट लग रही थी।
प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा के फैन क्लब पेज पर भी शेयर किया। फिर क्या था, यह तस्वीरें शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इन तस्वीरों को देखकर आप जरूर कहेंगे 'सुपरहॉट कपल'। यह तस्वीरें Beverly Hills बिल्डिंग के पार्किंग की हैं, जो उनके किसी फैन ने ली है। दोनों की बॉन्डिंग साथ में देखते ही बनती है।