न्यूयॉर्क में हुई प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल शॉवर सेरेमनी, देखें तस्वीरें

न्यूयॉर्क में हुई प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल शॉवर सेरेमनी, देखें तस्वीरें

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-29 08:33 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास संग शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां शुरु हो गई हैं। बहुद जल्द दुल्हन बनने को तैयार प्रियंका चोपड़ा के लिए न्यूयॉर्क में रविवार को एक बेहद खास सेलिब्रेशन किया गया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी से पहले देसी गर्ल के दोस्तों और परिवार वालों ने उनके लिए ब्राइडल शॉवर सेलिब्रेशन होस्ट किया। सेरेमनी का जश्न बेहद खूबसूरत नजर आया। शादी से पहले ब्राइडल शॉवर सेरेमनी में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आईं, उनके लुक की काफी तारीफें हो रही हैं।


Similar News