प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा मेमोरियल सम्मान, मां ने कहा बेटी पर गर्व है

प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा मेमोरियल सम्मान, मां ने कहा बेटी पर गर्व है

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-13 05:18 GMT
प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा मेमोरियल सम्मान, मां ने कहा बेटी पर गर्व है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक उपलब्धियां अपने नाम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने दीपिका पादुकोण को पछाड़ एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब भी हासिल कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा को अब ब्रिटेन में हुए एक सालाना चुनाव में एशिया की सबसे सेक्सी महिला माना गया है। उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार इस टाइटल को हासिल किया। इससे पहले 2016 में दीपिका पादुकोण को एशिया की सबसे सेक्सी महिला चुना गया था। वहीं अब प्रियंका को को सामाजिक न्याय के लिए इस साल के मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड सामाजिक न्याय की दिशा में काम करने वाले लोगों को दिया जाता है। 

प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भी हैं

सामाजिक मुद्दों को समर्थन देने के लिए प्रियंका को यह पुरस्कार दिया गया है। हाल ही में वह सीरिया की यात्रा पर गई थीं जहां पर उन्होंने रिफ्यूजी बच्चों से मुलाकात की थी। इसके साथ ही प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भी हैं। उन्हें कई परोपकारी कार्यों के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से इस पुरस्कार को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि "मैं प्रियंका की तरफ से इस पुरस्कार को स्वीकार करती हूं। मुझे इस बात पर गर्व है कि मेरी बच्ची इतनी दयालु है। प्रियंका मदर टेरेसा से बचपन से ही प्रभावित थी और बरेली में प्रेम निवास संस्थाा का सहयोग करती थीं।"

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिका में हैं और जल्द ही मुंबई आएंगी। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। प्रियंका क्वांटिको के तीसरे सीज़न की शूटिंग कर रही है। उन्हें फिल्म "फ़ैशन" के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार तक मिल चुका है। प्रियंका ने बॉलीवुड-हॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में सक्सेस हासिल कर ली है। 

ये भी हो चुके हैं सम्मानित 

इससे पहले मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से किरण बेदी, अन्ना हजारे, ऑस्कर फर्नांडिस, सुधा मुर्ती, मलाला युसूफजई, सुष्मिता सेन और बिल्किस बानो इधी जैसी चर्चित हस्तियां सम्मानित हो चुकी हैं। 

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा कुछ फुर्सत के पल एन्जॉय कर रही है। प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की है। जिसमे वे अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही है। फोटो में आप देख सकते है प्रियंका अपनी नन्ही भतीजी के साथ मस्ती कर रही है उन्हें अपनी गोद में खिला रही है। 

Similar News