फिल्म भारत की टीम ने कहा, अनप्रोफेशनल हैं प्रियंका चोपड़ा

फिल्म भारत की टीम ने कहा, अनप्रोफेशनल हैं प्रियंका चोपड़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-28 06:45 GMT
फिल्म भारत की टीम ने कहा, अनप्रोफेशनल हैं प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। साल 2016 में उन्हें आखिरी बार फिल्म "जय गंगाजल" में देखा गया था। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि वो सलमान खान की फिल्म "भारत" में काम करने जा रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को ये बताया भी था। उन्होंने लिखा था कि, "भारत का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं और आप सभी से सेट पर मिलूंगी।" लेकिन इसी बीच अब निक जोनस से उनकी सगाई की वजह से उन्होंने इस फिल्म से बाहर होने का फैसला किया है।

 



भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर ने प्रियंका के फिल्म "भारत" छोड़ने के फैसले के बाद ट्वीट किया था। अली का ट्वीट था. "हां, प्रियंका चोपड़ा अब भारत का हिस्सा नहीं हैं और इसके पीछे एक बेहद खास वजह है। उन्होंने हमें अपने और निक के फैसले के बारे में बताया था और हम उनके लिए बेहद खुश हैं। भारत की टीम की ओर से उन्हें बहुत सारा प्यार और उनके जीवन में खुशियों की कामना करते हैं।"

 



अब ये बात तय हो गई है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई  हो चुकी है और दोनों अक्टूबर या नवंबर में शादी कर सकते हैं। गौरतलब है कि सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री की कंपनी रील लाइफ प्रोडक्शन्स फिल्म "भारत" की सहायक निर्माता है। कंपनी के सीईओ ने एक अखबार के साथ बातचीत करते हुए कहा कि, "प्रियंका ने दो दिन पहले अपनी सगाई की वजह से फिल्म छोड़ने के बारे में हमें बताया था। उनका यूं इस तरह से अचानक जाना थोड़ा अनप्रोफेशनल है।"

 



खबर है कि अब "भारत" के निर्माता इस रोल के लिए जैकलीन फर्नांडिज और कट्रीना कैफ को लेना चाहते हैं। एक सोर्स के मुताबिक दो हफ्ते से प्रियंका फिल्म "भारत" की टीम से निजी कारणों से इस रोल को छोड़ने के अपने फैसले को लेकर बातचीत कर रही थी। प्रियंका के ऐसे बर्ताव को देखते हुए ही सलमान खान ने "दबंग रीलोडेड टूर" के दौरान कट्रीना कैफ से इस फिल्म को लेकर बात की थी। कट्रीना के अलावा जैक्लीन भी इस रोल के लिए एक दूसरी पसंद है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि लंदन से लौटते ही कट्रीना इस फिल्म के लिए हां कर देंगी।     

  
 

Tags:    

Similar News