यौन शोषण पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा 'इंडिया में भी हैं कई हार्वे वीनस्टीन'  

यौन शोषण पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा 'इंडिया में भी हैं कई हार्वे वीनस्टीन'  

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-20 15:25 GMT
यौन शोषण पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा 'इंडिया में भी हैं कई हार्वे वीनस्टीन'  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन जैसे लोगों से ये पूरी दुनिया भरी पड़ी है और बॉलीवुड में भी कई हार्वे हैं और अभी कई कहानियां सामने आएंगी। प्रियंका चोपड़ा ने "मेरी क्लेयर Power Trip" के एक प्रोग्राम के दौरान यौन शोषण के मामले में खुलकर अपने विचार रखे। गौरतलब है कि 81 ऑस्कर जीत चुके हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन यौन शोषण के आरोपों में घिरे हुए हैं और उनपर 25 से अधिक महिलाओं (जिनमें ज्यादातर एक्ट्रेस हैं) ने हार्वे पर यौन शोषण या रेप का आरोप लगाया है। इसके बाद ही यह #MeToo अभियान शुरु किया गया, जो सोशल साइट पर ट्रेंड कर रहा है।

 

प्रियंका ने प्रोड्यूसर हार्वे के मामले में कहा कि हम भी पॉजिटिव न्यूज देखना चाहते हैं और दुनिया भर में शांति की उम्मीद रखते हैं। लेकिन दुनिया भर में कहीं भी शांति नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से उनका काम आसानी से छीन लिया जाता है, यह बहुत ही बुरा है। हम क्या पहनते है, हील्स हो या हमारी ड्रेस हमने कैसे पहनी है, ये हमारा फैसला है। हमारा महिला होना हमारी कमजोरी नहीं है, यह हम पर निर्भर करता है कि हम कैसे हैं। यह बात सिर्फ सेक्स के लिए नहीं है यह हमारी शक्ति को लेकर है।

#MeToo अभियान

हॉलीवुड एक्‍ट्रेस एलिसा मिलानो द्वारा यौन शोषण के खिलाफ शुरु किया गया #MeToo अभियान आज विश्वव्यापी रूप धारण कर चुका है। बचपन से लेकर अब तक हुई यौन शोषण की घटनाओं को लोग #MeToo के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर समाज को आईना दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। इस अभियान में अब तक दुनियाभर से लाखों महिला और पुरुषों ने जुड़कर अपनी व्यथा बयां की है। वहीं भारत में अब तक हजारों लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं। 

हॉलीवुड इस वक्त एक सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल का सामना कर रहा है। हॉलीवुड में एलिसा मिलानो का इकलौता मामला नहीं है, इससे पहले भी कई एक्टर और एक्ट्रेस यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। इस मामले में कईयों ने तो अपनी कहानी सार्वजनिक रूप से शेयर भी की है। मगर एलिसा मिलानो ने जो #MeToo के साथ शेयर किया है, वह अब सोशल साइट और गूगल पर ट्रेंड होने लगा है।
 

Similar News