Proud Moment For Priyanka: सिडनी के मैडम तुसाद में प्रियंका का चौथा वैक्स स्टैच्यू

Proud Moment For Priyanka: सिडनी के मैडम तुसाद में प्रियंका का चौथा वैक्स स्टैच्यू

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-05 07:36 GMT
Proud Moment For Priyanka: सिडनी के मैडम तुसाद में प्रियंका का चौथा वैक्स स्टैच्यू

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का स्टारडम किसी से छिपा नहीं है। शादी के बाद भी उनका फिल्मी कॅरियर काफी उचाईयों पर है। यही कारण है कि गुरुवार को सिडनी में भी प्रियंका के वैक्स स्टैच्यू का अनावरण किया गया। इस तरह दुनिया भर में प्रियंका चोपड़ा के चार वैक्स स्टैच्यू हो गए हैं। 

इस समय सिडनी में उनका वैक्स स्टैच्यू आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फैंस उनके स्टैच्यू के साथ तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं। इसके पहले उनका वैक्स स्टैच्यू न्यूयॉर्क में लगाया गया था। इसके अनावरण के लिए वे अपनी पति निक जोनस के साथ पहुंची थी। साथ ही खूबसारी तस्वीरें भी खिचवाईं थी। ग्लोबल इंडस्ट्री पर प्रियंका किस कदर छाई हुई हैं, ये उनके पॉपुलैरिटी से पता चलता है।

वहीं प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इस समय हालही रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म  Isn"t It Romantic? की सक्सेस में बिजी हैं। वहीं इसी साल वे बॉलीवुड में भी कमबैक कर रही हैं। प्रियंका की बॉलीवुड कमबैक मूवी "द स्काई इज पिंक" होगी।

पिछले दिनों खबर थी कि वे अपने पति निक जोनस से जल्द ही तलाक लेने वाली हैं। एक मैग्जीन की खबर के मुताबि​क निक और प्रियंका हर किसी चीज़ को लेकर लड़ रहे थे। निक के परिवार वाले भी चाहते थे कि दोनों का तलाक हो जाए, क्योंकि उनको लगता था कि प्रियंका फैमिली गर्ल हैं और शादी कर बच्चे पैदा करना चाहती हैं। जबकि प्रियंका 21 साल की एक पार्टी गर्ल निकली। इन खबरों के दौरान प्रियंका ने निक की फैमिली के साथ फोटो शेयर किया और इन खबरों पर विराम लगा दिया। 

Tags:    

Similar News