'बोस' वेब सीरीज के लिए राजकुमार राव ने बढ़़ाया वजन, देखें नया लुक

'बोस' वेब सीरीज के लिए राजकुमार राव ने बढ़़ाया वजन, देखें नया लुक

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-05 07:53 GMT
'बोस' वेब सीरीज के लिए राजकुमार राव ने बढ़़ाया वजन, देखें नया लुक
डिजिटल डेस्क, मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपने हर कैरेक्टर के लिए काफी मेहनत करते हैं। इस बार उन्होंने ऐसा सुभाष चंद्र बोस की लाइफ पर बेस्ड 'बोस' वेब सीरीज के लिए अपना वजन बढ़ा लिया है। राजकुमार ने इस वेब सीरीज के लिए इतना वजन बढ़ाया है कि उनकी तोंद निकल आई है। अपने इस नए लुक को राजकुमार ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। राजकुमार ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने तीन कैरेक्टरों का कोलाज बनाकर पोस्ट किया है। 
 
 
इस कोलाज में पहली फोटो 'बहन होगी तेरी' मूवी का है, जिसमें राजकुमार के एब्स साफ दिख रहे हैं। दूसरी फोटो उनकी फिल्म 'ट्रैप्ड' का है। इस फिल्म के लिए राजकुमार ने 10 किलो तक वजन कम किया था, जो साफ दिख रहा है। तीसरी फोटो आने वाली 'बोस' सीरीज का है, जिसमें राजकुमार की तोंद दिखाई दे रही है। तीसरी फोटो को देखकर आप समझ सकते हैं कि राजकुमार ने इसके लिए कितना वजन बढ़ाया है। 
 
इसके पहले भी राजकुमार ने कुछ दिन पहले 'बोस' वेब सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें राजकुमार आधा सिर मुंडवाए हुए नजर आ रहे थे। इस वेब सीरीज में राजकुमार बढे हुए वजन के साथ-साथ आधे गंजे भी दिखेंगे। आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार 324 साल के एक बूढ़े व्यक्ति के रोल में नजर आए थे। हालांकि इसके लिए लॉस एंजिलिस से मेकअप आर्टिस्ट बुलाए गए थे। कई टेस्ट के बाद लुक को फाइनल किया गया था।

Similar News