राम कपूर ने 3 महीने बाद बाइक की सवारी का आनंद लिया

राम कपूर ने 3 महीने बाद बाइक की सवारी का आनंद लिया

IANS News
Update: 2020-06-08 11:31 GMT
राम कपूर ने 3 महीने बाद बाइक की सवारी का आनंद लिया

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड व टेलीविजन अभिनेता राम कपूर इस बात से काफी खुश हैं कि लॉकडाउन के तीन महीने बाद उन्हें दोबारा बाइक पर सवार होने का मौका मिला।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी बाइक की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें से एक में उन्हें दो बाइक के बीच में खड़े होकर मुस्कुराते देखा जा सकता है।

इसके साथ कैप्शन में वह लिखते हैं, तीन महीने से अधिक समय के बाद इन मशीनों को बाहर थोड़ा घुमाने ले गया। यह अनुभव गजब का रहा।

उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता कुणाल खेमू ने लिखा, खूबसूरत। ये बाइक मुझे दे दो ठाकुर।

राम की पत्नी और अभिनेत्री गौतमी कपूर ने हार्ट-आईज ईमोजी के साथ इस पर कमेंट किया है।

राम कपूर सोशल मीडिया पर अकसर काफी सक्रिय रहते हैं। अपने मजेदार पोस्ट से वह हमेशा अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते हैं।

पिछले साल राम ने काफी बड़े पैमाने पर अपना वजन घटाया। उन्होंने लगभग तीस किलोग्राम तक वजन घटाया।

अभिनय की बात करें, तो वह आखिरी बार अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में नजर आए थे।

Tags:    

Similar News