इटली रवाना हुए रणवीर-दीपिका, लेक कोमो में लेंगे सात फेरे

इटली रवाना हुए रणवीर-दीपिका, लेक कोमो में लेंगे सात फेरे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-11 04:29 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई । बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। दीपवीर की शादी 15 नवंबर को इटली में होनी हैं। कपल शुक्रवार को इटली के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर खूबसूरत सफेद पोशाक में दिखाई दिए। दीपिका और रणवीर दोनों ने ही सफेद रंग का आउटफिट लिया हुआ था। रणवीर खुद अपनी खूबसूरत सफेद कार को ड्राइव करके एयरपोर्ट पहुंचे। वो काफी खुश लग रहे थे, फोटोग्राफर्स ने उन्हें शादी के लिए शुभकामनाएं दीं और रणवीर ने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया।

बता दें कि यह जोड़ा 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। खबर के मुताबिक दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लंबे वक्त के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। शादी के बाद दोनों मुंबई में एक ग्रांड रिसेप्शन रखेंगे जिसमें बॉलीवुड सितारे और तमाम अन्य सेलेब्स शामिल होंगे। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका-पादुकोण ने हाल ही में फराह खान से मुलाकात की थी। फराह ने दोनों के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

दो बार होगी शादी
कुछ दिन पहले ही रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख का खुलासा करते हुए जानकारी दी थी कि दोनों 14 और 15 नवम्बर को शादी करेंगे। दो तारीखें इसलिए क्योंकि 14 नवंबर को ये साउथ इंडियन स्टाइल में शादी करेंगे और 15 नवंबर को पंजाबी तरीके से। ऐसा इसलिए क्योंकि दीपिका साउथ से हैं और रणवीर सिंधी-पंजाबी हैं। शादी में फैमिली वालों के अलावा सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक यहां के आलीशान विला डेल बालडियानेलो में दोनों की शादी होगी। शादी में तकरीबन 30 मेहमानों के शरीक होने की खबरें हैं जिनकी इस खूबसूरत जगह पर खास मेहमान नवाजी की जाएगी।

Similar News