पहली बार सरदार के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह, इस फिल्म में आ सकते हैं नजर

पहली बार सरदार के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह, इस फिल्म में आ सकते हैं नजर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-29 04:36 GMT
पहली बार सरदार के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह, इस फिल्म में आ सकते हैं नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के "खिलाड़ी" कहे जाने वाले अक्षय कुमार की 2008 में कॉमेडी फिल्म सिंह इज किंग तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में अक्षय ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीता था। सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म का अब सीक्वल बनने जा रहा है। जिसमें इस बार अक्षय कुमार नहीं बल्कि रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि इस खबर से अक्षय कुमार के फैंस को थोड़ी निराशा जरूर होगी। इसके साथ ही फिल्म के सीक्वल का नाम "शेर सिंह" रखा गया है, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 


बता दें कि अगर रणवीर ये रोल करते हैं तो उनके फिल्मी करियर में ये पहली बार होगा कि वह किसी फिल्म में पंजाबी के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह हैं। कुछ समय पहले ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि रणवीर को ये कहानी सुनाई थी, उन्हें काफी पसंद आई है। शैलेंद्र के अनुसार, रणवीर सिंह पर्दे पर एक पंजाबी की भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं। उनका चुलबुला अंदाज इस रोल के लिए सबसे परफेक्ट है। देखने वाली बात यह है कि दर्शक रणवीर सिंह को सरदार के रोल में और कॉमेडी करते कितना पसंद करते हैं। 

 

यह भी पढ़े...क्षत्रिय संगठनों की गृहमंत्री से मांग, “पद्मावती” का प्रदर्शन पर लगे रोक

 

वहीं रणवीर सिंह के पास कपिल देव पर बन रही बायोपिक का भी ऑफर है, जल्द ही वे क्रिकेट के मैदान में छक्के लगाते नजर आएंगे। रणवीर की एक और फिल्म पदमावती ( जिसमें उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है) रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो जोया अख्तर की फिल्म "गली ब्वॉयज" की भी शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म "शेर सिंह" में रणवीर के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस है यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। अब देखना ये होगा कि रणवीर सिंह का सरदार वाला लुक उनके फैंस का कितना पसंद आता है। फिल्म को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह सिंह इज किंग का सीक्वल नहीं बल्कि एक अलग फिल्म है। बता दें कि अक्षय कुमार ने "सिंह इज किंग" फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एशियाई फिल्म पुरस्कार जीता था।

Similar News