पद्मावती के विलेन सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का खौफनाक लुक रिलीज

पद्मावती के विलेन सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का खौफनाक लुक रिलीज

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-03 03:56 GMT
पद्मावती के विलेन सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का खौफनाक लुक रिलीज

डिजिटल डेस्क,मुंबई। संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म "पद्मावती" के दो पोस्टर्स जारी किए जा चुके हैं, जिनमें सबसे पहले दीपिका और फिर शाहिद का लुक रिवील किया गया था। फिल्म के पिछले दो पोस्टर्स ने धमाल मचा दिया था और फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई। वहीं 3 अक्टूबर की सुबह फिल्म के सबसे अहम और नेगेटिव किरदार में रणवीर सिंह का लुक रिलीज किया गया। रणवीर के लुक को देख अगर कहा जाए कि ये अब तक हिंदी सिनेमा के सबसे खतरनाक विलेन साबित होने वाले हैं तो गलत नहीं होगा। 

कैरेक्टर के मुताबिक ही रणवीर इस लुक में बेहद खौफनाक नजर आ रहे हैं। उनकी सिर्फ दाढ़ी और बाल भी काफी बढ़े हुए हैं। चेहरे पर एक बड़ा सा चोट का निशान भी नजर आ रहा है। साथ ही आखों में काजल लगा हैं। लुक से साफ पता चल रहा है कि रणवीर एक निर्दयी सुल्तान का किरदार बखूबी निभा पाएंगे।

 

SULTAN ALAUDDIN KHILJI #Khilji pic.twitter.com/DNtht5bHcQ

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) October 2, 2017


रणवीर कैरेक्टर में ढलने के लिए खुद को रखते थे कैद

रणवीर ने इस कैरेक्टर में ढलने के लिए काफी मेहनत की। उन्होंने खुद को कई दिन तक अपने अपार्टमेंट में बंद रखा। सुनने में तो यहां तक आ रहा है कि खिलजी के नेगेटिव शेड में रणवीर ने खुद को इस कदर ढाल लिया कि उनका अपने दोस्तों से बात करने का तरीका भी इस कैरेक्टर जैसा ही हो गया। इसकी वजह से अब वो खिलजी के प्रभाव से बाहर निकलने के लिए साइकेट्रिस्ट की मदद ले रहे हैं।

 

 

उनकी पिछली फिल्म बाजीराव मस्तानी के परफॉरमेंस को देखकर सभी को यकीन है कि वो खिलजी के किरदार को भी शिद्दत से निभाएंगे और उनका लुक रिलीज होने के बाद शक की सारी गुंजाइशें खत्म होती दिख रही हैं। 

बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती लगातार चर्चा में बनी हुई है। पहली नवरात्रि को फिल्म में दीपिका पादुकोण का पद्मावती लुक जारी किया गया था। इसे दर्शकों की काफी तारीफ मिली।

 

 

इसके बाद 25 सितंबर की सुबह शाहिद कपूर का राजा रावल रत्न सिंह का लुक जारी किया गया था। इसे भी काफी पसंद किया गया। इसके बाद सभी को बेसब्री से इंतजार था रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिलजी लुक और शाहिद कपूर को राजा रावल रतन सिंह के रूप में देखने का और अब रणवीर सिंह का लुक भी सबके सामने आ गया है।

 

 

 

क्या है रानी पद्मावती की कहानी ?

अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती का प्रसंग सूफी कवि मलिक मुहम्मद जायसी ने शेर शाह सूरी के काल में 1540 में लिखा था। कहानियों के मुताबिक अलाउद्दीन रानी पर आसक्त था और उसने उन्हें हासिल करने के लिए चित्तौड़गढ़ पर हमला कर दिया था। हालांकि वो रानी के जीते जी ऐसा करने में कामयाब नहीं हुआ।

Similar News