रणवीर-दीपिका की तस्वीरें हो रहीं वायरल, जानिए एक घंटे में मिले कितने लाइक्स?

रणवीर-दीपिका की तस्वीरें हो रहीं वायरल, जानिए एक घंटे में मिले कितने लाइक्स?

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-16 04:57 GMT
रणवीर-दीपिका की तस्वीरें हो रहीं वायरल, जानिए एक घंटे में मिले कितने लाइक्स?

डिजिटल डेस्क, मुंबई । रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में शादी की। दोनों की शादी दो अलग-अलग रिवाजों से हुई। 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी हुई। रणवीर-दीपिका के फैंस उनकी शादी को लेकर खासे उत्साहित है और उनकी शादी की एक तस्वीर देखने लेकिए फैंस बेकार थे। रणवीर-दीपिका ने फैंस के लिए अपनी दो तरह की शागी की 2 तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छा गईं। दीपिका और रणवीर ने 2 फोटो शेयर कीं। पहली में दोनों सिंधी रीति रिवाज में पहने जाने वाले परिधान में नजर आए, वहीं दूसरी में कोंकणी शादी के परिधान पहने दिखे। दीपिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर तस्वीरों को एक घंटे में 30 लाख से ज्यादा लाइक मिले। वहीं रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 लाख लाइक आए। दोनों ने इन तस्वीरों को टि्वटर पर भी शेयर किया। दीपिका के अकाउंट पर एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इन्हें पसंद किया। वहीं 18 हजार लोगों ने रिट्वीट और पांच हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए। वहीं रणवीर के टि्वटर अकाउंट पर 78 हजार लाइक मिले। 14 हजार रिट्वीट और 4 हजार कमेंट आए।

 

 

Similar News