रवि दुबे ने पत्नी सरगुन को कहा द क्वीन

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन को कहा द क्वीन

IANS News
Update: 2020-09-06 17:30 GMT
रवि दुबे ने पत्नी सरगुन को कहा द क्वीन
हाईलाइट
  • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन को कहा द क्वीन

मुंबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता रवि दुबे अपनी पत्नी, अभिनेत्री सरगुन मेहता का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई से पंजाब तक दौरे पर गए।

उन्होंने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर पत्नी को विश करने के लिए एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को द क्वीन कहा।

रवि ने ट्वीट में लिखा, बहुत बार मैंने आपके बारे में सोचकर आभार व्यक्त किया है। आपकी बच्ची जैसी मुस्कान के सहारे मैं जी रहा हूं। जन्मदिन मुबारक हो गुनगुन, आई लव यू मेरी छोटी। इस साल दुनिया को पता चलेगा कि आप सिर्फ क्वीन नहीं हो द क्वीन हो।

अभिनेता ने पोस्ट के साथ जन्मदिन की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया।

फिल्म किस्मत में सरगुन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले अभिनेता अम्मी विर्क ने भी अभिनेत्री के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक सरगुनई। वाहेगुरु जी आप पर आशीर्वाद बनाए रखें। यारी जिंदाबाद।

एवाईवी-एसकेपी

Tags:    

Similar News