रिया चक्रवर्ती ने SC में कहा- बिहार में मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकेगी इसलिए केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए

रिया चक्रवर्ती ने SC में कहा- बिहार में मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकेगी इसलिए केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-30 17:29 GMT
रिया चक्रवर्ती ने SC में कहा- बिहार में मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकेगी इसलिए केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा है कि उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो झूठे हैं। रिया ने कहा, सुशांत सिंह डिप्रेशन के शिकार थे और डिप्रेशन की दवा ले रहे थे। उन्होंने कहा, सुशांत की मौत के बाद उन्हें हत्या से लेकर रेप तक की धमकी मिल चुकी है। उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से भी की थी। रिया का कहना है कि बिहार में मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकेगी इसलिए केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए।

29 जुलाई को रिया ने SC दायर की थी याचिका
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी झटका लगा था। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि सुशांत के परिजन इस जांच से संतुष्ट नहीं है। इस वजह से सुशांत के पिता ने 25 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद रिया ने 29 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके पटना में दायर किए गए मुकदमे को मुंबई ट्रांसफर किए जाने का अनुरोध किया था।

सुशांत के पिता और बिहार सरकार ने कैविएट दाखिल की
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और बिहार सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की और बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से पहले सुनवाई की मांग की। मशहूर वकील और पूर्व एटॉर्नी जेनरल मुकुल रोहतगी सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार का पक्ष रखेंगे। कैविएट एक प्रकार की याचिका है जिसमें कोर्ट एप्लिकेंट को बिना नोटिस भेजे विपक्षी पार्टी को कोई भी रिलीफ या एक्शन नहीं लेती।

Tags:    

Similar News