50 सर्जरी के बाद ऐसी दिखने लगी ये लड़की, जानिए क्या है इसकी पीछे की वजह

50 सर्जरी के बाद ऐसी दिखने लगी ये लड़की, जानिए क्या है इसकी पीछे की वजह

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-01 08:36 GMT
50 सर्जरी के बाद ऐसी दिखने लगी ये लड़की, जानिए क्या है इसकी पीछे की वजह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली की खूबसूरती की तो दुनिया दीवानी है। एंजेलिना जोली की गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में होती हैं। इस अभिनेत्री के करोड़ों दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां क्या नहीं करती हैं। आज हम आपको एंजेलिना जोली की एक ऐसी भी फैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एंजलिना की तरह दिखने के लिए करीब 50 सर्जरी करवाई। जिसके बाद उसका चेहरा ऐसा हो गया है कि कोई एक बार देख ले तो डरकर भाग ही जाए।

ईरान की रहने वाली 22 वर्षीय सहर ताबर एंजेलिना जोली की इतनी बड़ी फैन हैं कि उनके खातिर कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। इसी चाहत में उन्होंने अपनी शक्ल ही बिगाड़ ली।

इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह एंजेलिना की तरह तो बिल्कुल भी नहीं लग रही हैं, लेकिन सहर हर कीमत पर उनकी तरह दिखने की चाहत रखती हैं। सहर ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि उन्‍होंने डाइट कंट्रोल कर अपना वजन 40 किलो कर लिया है। सहर स्पेशल डाइट की मदद से अपने शरीर की काया को बढ़ने या घटने नहीं दे रही हैं। सहर ने अपने गाल भी छिदवाए हैं और बालों का रंग भी पूरी तरह से बदल दिया है। अब वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।  

सहर लगातार अपने इंस्‍टाग्राम अकांउट पर सेल्‍फी शेयर करती रहती हैं। हालांकि कई लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इंस्टाग्राम पर सहर के साढ़े चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सहर 22 साल की स्टूडेंट हैं। कुछ लोगों ने एक स्टार के लिए इतना प्यार देखकर उनका उत्साह बढ़ाया तो कुछ ने उन्हें "भूतनी" तक कहकर ट्रोल किया। 

Similar News