अर्जुन-मलाइका की वजह से बोनी कपूर के साथ ऐसा कर रहे हैं सलमान

अर्जुन-मलाइका की वजह से बोनी कपूर के साथ ऐसा कर रहे हैं सलमान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-14 09:47 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीरे मीडिया में तेजी से वायरल होती है। वो डेट पर निकलते है और कैमरे उन्हें घेर लेते हैं। ये तस्वीरें मलाइका के एक्स जेठ यानी सलमान खान को काफी परेशान करती है। अर्जुन-मलाइका के रिश्ते की खबरें सलमान को इस कदर परेशान कर रहीं हैं कि उन्होंने अर्जुन के लिए फरमान जारी कर दिए है। सलमान ने न सिर्फ अर्जुन कपूर बल्कि उनके पापा बोनी कपूर के खिलाफ भी एक बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अर्जुन कपूर और उनके पिता बोनी कपूर को अपने घर पर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। खबरों की मानें तो जबसे मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें तेज हुई हैं तब से सलमान और अर्जुन के रिश्ते में खटास पड़ना शुरू हो गयी है। वहीं अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि सलमान खान ने बोनी कपूर की "वांटेड 2" और "नो एंट्री में एंट्री" को भी बिना कोई कारण दिए बिना ही छोड़ दिया है।

 

रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन ने जहां सलमान खान की बहन को भी डेट कर चुके हैं। अर्पिता से ब्रेकअप के बाद सलमान के भाई अरबाज की पत्नी मलाइका अरोड़ा से उनकी दोस्ती बढ़ने लगी। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की एक साथ तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल होती रहती हैं। 

 

मलाइका ने शेयर किया वेडिंग सॉन्ग

मलाइका और अर्जुन कपूर को लेकर बॉलीवुड में गॉसिप का दौर अभी भी जारी है। लेकिन दोनों ने अभी-तक अपने रिश्ते पर खुलकर नहीं बोला है। अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं मलाइका ने हाल ही में एक वेडिंग वीडियो पोस्ट किया है। जिससे उनके स्टेट ऑफ माइंड के बारे में कयास लगाए जाने लगे हैं।

ये वीडियो मलाइका के मॉडलिंग के दिनों का है। 90 के दशक में छैया छैया सॉन्ग से रातोंरात चर्चा में आने वालीं मलाइका ने इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय पंजाबी गाने "गुड़ नाल इश्क मीठा" सॉन्ग को शेयर किया। इंस्टाग्राम पर इस सॉन्ग को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया - "ये मेरे करियर का पहला वीडियो था और वाकई ये एक बेहद शानदार गाना है।" 90 के दशक में बल्ली सागू और मल्कित सिंह का ये गाना काफी लोकप्रिय था और इस गाने के साथ ही मलाइका अरोड़ा और जस अरोड़ा ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।


 

Similar News