फैंस का रिएक्शन देख डर गए सलमान खान, वीडियो में जाने इसकी वजह

बॉलीवुड फैंस का रिएक्शन देख डर गए सलमान खान, वीडियो में जाने इसकी वजह

Neha Kumari
Update: 2021-12-01 10:03 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है, हाल ही में इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म की रिलीज से जहां सलमान खान काफी खुश हैं वहीं अपने फैंस की एक हरकत से वह परेशान भी नजर आएं। फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही उनके फैंस का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें उन्हें आतिशबाजी करते और सलमान के पोस्टर पर दूध चढाते देखा जा सकता है। फैंस के इस रिएक्शन को देखते हुए सलमान खान ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने मीडिया से बताया कि वह फैंस के इस वीडियो से काफी डर गए थे। वीडियो में देखिए कि सलमान ने कैसे अपने फैंस को ऐसा ना करने की सलाह दी।

Tags:    

Similar News