19 साल पुराने केस में सलमान की 5 मिनट की पेशी, पढ़ें क्या है 'काले हिरण' शिकार मामला?

19 साल पुराने केस में सलमान की 5 मिनट की पेशी, पढ़ें क्या है 'काले हिरण' शिकार मामला?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-04 07:48 GMT
19 साल पुराने केस में सलमान की 5 मिनट की पेशी, पढ़ें क्या है 'काले हिरण' शिकार मामला?

डिजिटल डेस्क, जोधपुर। आर्म्स एक्ट केस में फंसे सलमान खान कुछ ही देर में जोधपुर कोर्ट चुके हैं। वह मुंबई स्थित अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से कोर्ट के लिए रवाना हुए। उनके साथ बाॅडी गार्ड भी मौजूद रहे। वहीं कोर्ट के बाहर सलमान को देखने भारी भीड़ रही। सलमान अपने जमानत मुचलकों की तस्दीक करने के लिए शुक्रवार को जोधपुर कोर्ट में हाजिरी देने पहुंचे। हालांकि पेशी में उन्हें सिर्फ 5 मिनट लगे। वे सलमान को एडीजे कोर्ट में पेश हुए। यहां सलमान ने 20-20 हजार के दो बेल बॉन्ड भरे। इसके बाद जज के सामने खड़े हुए। जज ने कोई सवाल नही किया। सलमान अपने वकील से बात करके बाहर निकल गए। 

ये था मामला
सलमान पर 19 साल पहले हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान संरक्षित प्रजाति के काले हिरणों का 3 अलग-अलग जगहों पर शिकार करने और इसमें गैर-लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल करने के आरोप हैं। हालांकि ट्रायल कोर्ट ने उन्हें जनवरी में इस केस में बरी कर दिया था। मामला साल 1998 में सामने आया था। 

कोर्ट में चुनौती
सलमान खान को बरी किए जाने के फैसले को राज्य सरकार ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद राज्य सरकार की याचिका पर कोर्ट ने सलमान को नोटिस जारी किया। उन्हें जमानत मुचलके की तस्दीक करने के लिए कोर्ट में हाजिर रहने का आदेश जारी किया गया है। जज का स्थनानंतरण होने की वजह से पिछली बार सुनवाई टल गई थी।

उकसाने का अरोप
मामले में सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू पर सलमान को उकसाने का आरोप है। वहीं सैफ भी इस घटनाक्रम में शामिल बताए गए हैं। 

Similar News