सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल स्थित फार्महाउस की घटना 

सलमान पर सांप पड़ा भारी सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल स्थित फार्महाउस की घटना 

Manuj Bhardwaj
Update: 2021-12-26 07:15 GMT
सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल स्थित फार्महाउस की घटना 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सुल्तान  सलमान खान को सांप को बीती रात सांप ने काट लिया। सूत्रों के मुताबिक पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सलमान खान को सांप ने काटा है। लेकिन अच्छी खबर यह रही कि सलमान खान को बिना जहरवाले सांप ने काटा है ऐसे में सलमान भाई पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया। 

इलाज के बाद सलमान खान आज सुबह 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्महाउस लौट गए है। सलमान खान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और वो जल्द ही इससे रिकवर हो जाएंगे। फिलहाल सलमान खान अपने फार्महाउस पर ही हैं। 

27 दिसंबर को है भाई का बर्थ-डे 

बता दे 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 56वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। ऐसे में ये कहना मुश्लिक होगा की क्या सलमान इस घटने के बाद अपने बर्थ-डे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन करेंगे या नहीं। सलमान खान क्रिसमस मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस पहुंचे थे। गौरतलब है कि यह इलाका पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है। 

Tags:    

Similar News