हर मुश्किल के वक्त बॉलीवुड को क्यों याद आते हैं सतीश मानशिंदे, सलमान, संजय दत्त, रिया से लेकर आर्यन खान के हैं वकील

बॉलीवुड के तारणहार हर मुश्किल के वक्त बॉलीवुड को क्यों याद आते हैं सतीश मानशिंदे, सलमान, संजय दत्त, रिया से लेकर आर्यन खान के हैं वकील

Neha Kumari
Update: 2021-10-09 11:12 GMT
हर मुश्किल के वक्त बॉलीवुड को क्यों याद आते हैं सतीश मानशिंदे, सलमान, संजय दत्त, रिया से लेकर आर्यन खान के हैं वकील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के लिए वकील सतीश मानशिंदे का हाथ थाम लिया है। अब तक मानशिंदे ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार की डूबती नैया को पार लगाया है। मानशिंदे पेशे से एक क्रिमिनल वकील हैं जो लंबे समय से बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों का केस लड़ते आ रहे हैं, इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर संजय दत्त तक शामिल हैं।

आर्यन के वकील
मुंबई के तट पर शनिवार को कॉर्डेलिया के एम्प्रेस क्रूज जहाज पर एक रेव पार्टी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापा मारा था। जिसके के बाद आर्यन खान सहित 8 लोगों को रविवार के दिन गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी के जांचकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों के पास से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए (एक्स्टसी) की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मुंबई की एक अदालत ने रविवार के दिन आर्यन खान को एक दिन के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था, जहां उन से लगातार पूछताछ की गई थी। वहीं आर्यन खान के बेल के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान ने वकील सतीश मानशिंदे से मदद ली है।


किस-किस को बचाया है सतीश मानशिंदे ने?
सतीश मानशिंदे पेशे से क्रिमिनल वकील है और पहले भी कई सितारों के केस लड़ चुके हैं। 1998 में मानेशिंदे सलमान खान के वकील थे, जब वह काला हिरण शिकार को लेकर कानूनी संकट में आए थे। बाद में मानशिंदे ने 2002 में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने सलमान के शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में उन्होंने सलमान को बचा लिया था।

1993 के बॉम्बे बम मामले में सतीश मानशिंदे ने संजय दत्त का बचाव किया था और उन्हें जमानत दिलाई थी। बाद में मानशिंदे ने 2007 आर्म्स एक्ट मामले में भी दत्त का प्रतिनिधित्व किया था। 


हाल ही में, मानशिंदे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रसिद्ध अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का बचाव किया है। राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर "आत्महत्या के लिए उकसाने" का आरोप लगाया था, रिया को बाद में ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जाता है मानशिंदे एक दिन की कानूनी फीस में करीब 15 से 20 लाख रुपये तक लेते हैं।

 

Tags:    

Similar News