देखें: प्रियंका या दीपिका किसकी मेहंदी का लुक बेहतर

देखें: प्रियंका या दीपिका किसकी मेहंदी का लुक बेहतर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-03 16:28 GMT

डिजिटल डेस्क, मुबंई। आखिरकार बॉलिवुड की टॉप 2 अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही 15 दिन के अंतराल में शादी के बंधन में बंध गईं। दीपिका और रणवीर की मेहंदी से लेकर शादी और रिसेप्शन तक की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं लेकिन प्रियंका की शादी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं। मेहंदी और संगीत की तस्वीरें देखने के बाद जाहिर सी बात दोनों के लुक्स को लेकर तुलना शुरू हो गई है। आप भी जानिए की दोंनो ने अपनी मेहंदी के फंक्शन में क्या-क्या पहना और किस प्रकार अपने लुक को कैरी किया।  

अपनी मेंहदी में दीपिका पादुकोण दिखी रॉयल अंदाज

अपनी मेंहदी में दीपिका पादुकोण एकदम रॉयल अंदाज में नजर आयीं। मेहंदी के फंक्शन में दीपिका ने पाउडर पिंक कलर का हेवी वर्क का लहंगा पहना हुआ था। जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था। जिसके साथ उन्होंने लंबा रानी हार और बड़े-बड़े ईयररिग्ंस पहने हुए थे। अपनी मेहंदी में दीपिका मस्ती के मूड में डांस करती नजर आईं। इस रॉयल अंदाज में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के सात फेरे ईटली में लिए थे।  

मेहंदी के फंक्शन में प्रियंका का ब्राइट लुक

वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो प्रियंका ने अपनी मेहंदी की रस्म में येलो बेस वाला मल्टी कलर का लहंगा पहना। जिसे मशहूर डिजायनर अबू जानी खोसला ने तैयार किया था। इस मल्टीकलर लहंगे के साथ प्रियंका चोपड़ा ने मांगटीका, हेवी नेकलेस और ईयररिंग्स पहने हुए थे और बालों में गजरा लगाया हुआ था। साथ में गॉगल भी लगाया हुआ था। इस लुक में प्रियंका बहुत ही ब्राइट और कलरफुल लग रहीं थी। निक के साथ प्रियंका की खुशी उनकी मेहंदी में साफ झलक रही थी। यहां प्रियंका भी दीपिका की तरह डांस करती हुई नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी शादी के सात फेरे जोधपुर में लिए।  

Similar News