Picture Inside: माधुरी दीक्षित की मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' का फर्स्ट लुक रिलीज

Picture Inside: माधुरी दीक्षित की मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' का फर्स्ट लुक रिलीज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-15 07:00 GMT
Picture Inside: माधुरी दीक्षित की मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' का फर्स्ट लुक रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में धक-धक गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की पहली मराठी फिल्म "बकेट लिस्ट" का पहला लुक जारी हो गया है। इस तस्वीर में वह साड़ी में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। माधुरी ने रविवार को ट्विटर पर यह लुक शेयर किया। इस पोस्टर में वह हरे रंग की पारंपरिक साड़ी और मंगलसूत्र पहने और माथे पर लाल बिंदी सजाए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बाल बांध रखे हैं। माधुरी का यह लुक फिल्म "इंग्लिश विंग्लिश" में श्रीदेवी के लुक की याद दिला रहा है।

 

 

 

 

माधुरी ने कहा कहानी में कुछ खास है

 

माधुरी दीक्षित मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। माधुरी ने आज अपनी फिल्म "बकेट लिस्ट" का पोस्टर जारी कर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अपने फेंस को बेहद ख़ास गिफ्ट दिया है। बता दें इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर कर रहे हैं। माधुरी ने बताया कि "यह हर घर ही कहानी है, लेकिन इसमें कुछ खास भी है। यह न केवल आपको उम्मीद और प्रेरणा देगी बल्कि आपको अपने जीवन को वास्तविक अंदाज में जीने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी। बकेट लिस्ट की कहानी महिला प्रधान है, जिसमें अपने वजूद को तलाश में निकली एक औरत की यात्रा दिखायी जाएगी।

 

"टोटल धमाल" में भी आएंगी नजर

 

इससे पहले माधुरी दीक्षित आखिरी बार साल 2014 में फिल्म डेढ इश्किया में नजर आई थीं। इसके बाद से माधुरी केवल टीवी रियलिटी शो में ही नजर आई हैं। उनके मराठी भाषा वाले फैन्स के लिए वाकई अच्छी खबर है कि माधुरी उन्हें एक नए अंदाज में देखने को मिलेंगी। इस मराठी फिल्म के अलावा माधुरी अनिल कपूर के साथ "टोटल धमाल" में नजर आने वाली हैं। बता दें कि माधुरी लंबे समय बाद अनिल कपूर के साथ काम करेंगी। फ़िल्म ‘बकेट लिस्ट’ इसी साल गर्मियों में रिलीज़ की जाएगी। 

हिंदी सिनेमा में दो दशक तक अपनी मुस्कान बिखेरने के बाद माधुरी ने अपनी मातृ भाषा के सिनेमा में प्रवेश लिया है। इसके अलावा माधुरी स्वनिल जयकर निर्देशित फ़िल्म में भी काम कर रही हैं। माधुरी मराठी फिल्म को भी प्रोड्यूस करने वाली हैं। वे आखिरी फिल्म ‘गुलाब गैंग’ आई थी। हाल ही में माधुरी अपने समुराई वाले अवतार को लेकर चर्चा में थीं।

Similar News