बॉलीवुड के 'रईस' ने किया ये फर्जीवाड़ा, अब मुश्किलों में घिरा

बॉलीवुड के 'रईस' ने किया ये फर्जीवाड़ा, अब मुश्किलों में घिरा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-15 03:25 GMT
बॉलीवुड के 'रईस' ने किया ये फर्जीवाड़ा, अब मुश्किलों में घिरा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में "किंग खान" यानि की शाहरुख खान ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर अलीबाग वाले बंगले पर जश्न मनाया था। उसी बंगले की वजह से शाहरुख अब मुसीबत में पड़ सकते हैं। उन पर आरोप हैं कि विला बनवाने के लिए उन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए कागजों का फर्जीवाड़ा किया है। बीते दिनों ही शाहरुख को अलीबाग में बिना जानकारी के आने के लिए एमएलसी जयंत पाटिल ने फटकार लगाई थी।

 

शाहरुख ने की नियमों की अनदेखी


वहीं अब अलीबाग में विला बनवाने के लिए शाहरुख मुश्किलों में घिर सकते हैं। आरोप के मुताबिक, शाहरुख ने इसके लिए दक्षिण मुंबई में समुद्र तट के किनारे खेती करने के लिए जमीन खरीदी और उससे पहले एक कंपनी बनाई। शाहरुख ने जो कंपनी बनाई थी उसे 8.45 करोड़ रुपए का लोन भी दिया गया। इसके बाद कंस्ट्रक्शन के काम में उन्होंने तटीय इलाकों के नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण शुरू किया। 

 

 

पांच एकड़ में फैला है फार्म हाउस

बता दें कि शाहरुख का अलीबाग वाला बंगला 5 एकड़ में फैला है, सुरेंद्र धावले नाम के शिकायतकर्ता ने कहा कि अभिनेता शाहरुख ने नियमों का उल्लंघन कर मरम्मत कराने के नाम पर नए सिरे से बंगला बनवा लिया। इस मामले के उजागर होने के बाद इसे शाहरुख की एमएलसी जयंत पाटिल के साथ हुई उस बहस के साथ जोड़ा जा रहा है। बीते शनिवार को उनके बर्थडे पार्टी के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एमएलसी जयंत पाटिल ने उन्हें कहा था स्टार होगा अपने घर पर....यहां नहीं है।

 

 

2 नवंबर को शाहरुख का 52वां बर्थडे इसी विला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया था। जिसमें बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। बीते तीन दिन पहले ही शाहरुख फिल्म "इत्तेफाक" के लिए भी मुस्किलों में घिरे हैं, उनके नाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। उनके बैनर तले बनी इस फिल्म में सिगरेट पीते हुए अक्षय खन्ना के पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। 

Similar News