शाहरुख ने अनुष्का संग 'जब हैरी मेट सेजल' फिल्म के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स को लौटाए रुपए

शाहरुख ने अनुष्का संग 'जब हैरी मेट सेजल' फिल्म के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स को लौटाए रुपए

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-12 09:30 GMT
शाहरुख ने अनुष्का संग 'जब हैरी मेट सेजल' फिल्म के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स को लौटाए रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ खान को अपनी फिल्म को लेकर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को नुकसान की भरपाई करनी पड़ रही है। इम्तियाज़ अली के निर्देशन में बनी फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" में अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख़ खान ने न सिर्फ काम किया था, बल्कि वह फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। शाहरुख़ ने इस फिल्म के लिए एन एच स्टूडियो को 15 प्रतिशत और अन्य डिस्ट्रीब्यूटर्स को करीब 30 प्रतिशत तक की नुकसान भरपाई की है।

 

एन एच स्टूडियो ने 80 करोड़ में आल इंडिया राइट्स लिए थे

सिंगल डिस्ट्रीब्यूटर्स को नुकसान का एनालिसिस करने के बाद रकम दी गई। शाहरूख खान की इस फिल्म में सबसे कम 64 करोड़ 33 लाख रुपए का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया था। इतनी कमाई के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। बता दें कि एन एच स्टूडियो ने करीब 80 करोड़ रुपए में आल इंडिया राइट्स लिए थे। शाहरुख ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए आर्थिक नुकसान का बोझ अपने सिर ले लिया है। शाहरुख़ खान ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले उनकी रोहित शेट्टी निर्देशित "दिलवाले" के समय में भी डिस्ट्रीब्यूटर्स के नुकसान का 50 प्रतिशत यानि करीब 25 करोड़ रुपए लौटाना पड़ा था। 

 

सलमान ने भी की भरपाई

इससे पहले शाहरुख़ ने 2001 "अशोका" और 2005 में "पहेली" के नुकसान की भी भरपाई की थी। हाल ही में सलमान खान को भी ऐसा करना पड़ा था, उनकी फिल्म ट्यूबलाइट उम्मीद भर कमाई भी नहीं कर पाई थी। ट्यूबलाइट को 121 करोड़ 25 लाख रुपए का लाइफ़ टाइम कलेक्शन मिला है। शाहरुख और सलमान दोनों अब अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। एक तरफ शाहरुख आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग में जुटे हैं, जिसमें वे एक बौने का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं सलमान रेस3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए सलमान अपना 8 किलो वजन कम करेंगे। 

Similar News