OMG: सिंगर जैनी ब्राउन के साथ हुआ भयानक हादसा, दर्द से कराहती हुई पहुंची अस्पताल

OMG: सिंगर जैनी ब्राउन के साथ हुआ भयानक हादसा, दर्द से कराहती हुई पहुंची अस्पताल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-21 03:56 GMT
OMG: सिंगर जैनी ब्राउन के साथ हुआ भयानक हादसा, दर्द से कराहती हुई पहुंची अस्पताल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड सिंगर मेलेन जैनी ब्राउन उर्फ मेल बी ने अपने दांयी आंख की रोशनी खो दी है। दरअसल, ऐसा उनकी लेजर सर्जरी के बाद हुआ। आंखों में तकलीफ होने पर वे अस्पताल पहुंची तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली। इस वजह से उनके बैंड "द स्पाइस गर्ल्स बैंड" का टूर आशंका में है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार लंदन के मरफिल्ड आई हॉस्पिटल के बाहर वह एक आंख पर पट्टा पहनकर यहां पहुंची थीं और कहा, "मैं कुछ भी नहीं देख सकती हूं- मैं पूरी तरह से अंधी हो गई हूं।" इस दौरान वे काफी दर्द में थी। बता दें उनकी उम्र महल 43 साल है। वे स्केरी स्पाइस के नाम से मशहूर है। 

हालांकि गायिका की हालत को देखते हुए ल्यूटन और डंसटेबल अस्पताल के नेत्र विज्ञान विभाग में रेफर कर दिया गया, लेकिन उन्हें अपनी टीम के साथ अभ्यास में शामिल होना था,​ जिसके चलते वे चली गईं। डॉक्टर्स का मानना है कि उन्हें  दवाओं के साथ-साथ गहन उपचार की भी जरूरत है, लेकिन इसके लिए उन्हें अस्पताल आना-जाना होगा और अपने काम से थोड़ी दूरी बनानी होगी। 

एक वेबसाइट के अनुसार मेल घबराई हुई थी। वे अपनी दांयी आंख से कुछ भी नहीं देख पा रही थी। वे दर्द से कराह रही थी। मेल अपने सहायक के साथ अस्पताल पहुंची थी। एक सूत्र ने कहा कि "मेल की हालत बहुत खराब थी। अन्य लड़कियां और उनके मैनेजर काफी चिंतित हो रहे थे।"

बता दें द स्पाइस वर्ल्ड 2019 टूर में 46 वर्षीय गेरी हॉर्नर, 43 वर्षीय एमा बंटन और 45 वर्षीय मेलानी चिशोल्म परफॉर्म करेंगी। इसमें समूह की लीड सदस्य विक्टोरिया बेकहम नहीं रहेंगी। इस टूर में "वानाबे", "2 बिकम 1" और "मामा" जैसे हिट गानों पर परफॉर्मेंस दी जाएंगी।  
 

Tags:    

Similar News