UAE में मीका सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

UAE में मीका सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-06 16:22 GMT
UAE में मीका सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

डिजिटल डेस्क, दुबई। सिंगर मीका सिंह को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में लिया गया है। उन्हें छेड़छाड़ के आरोपों के चलते हिरासत में लिया गया है। 17 वर्षीय ब्रजीलियन लड़की ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लड़की की शिकायत के बाद UAE पुलिस मीका सिंह से पूछताछ कर रही है। उन्हें दुबई के मुरक्काबात पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्राजीलियन लड़की ने मीका पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप लगाया है। मीका के हिरासत में लिए जाने के बाद उनके दोस्तों ने जमानत का प्रयास किया, लेकिन अब तक उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है। बता दें कि मीका अपने एक सिंगिंग इवेंट के सिलसिले में दुबई में थे।
 

Similar News