Akon City: 'छम्मक छल्लो' सिंगर एकॉन बसाएंगे अपने नाम का शहर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Akon City: 'छम्मक छल्लो' सिंगर एकॉन बसाएंगे अपने नाम का शहर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-20 08:06 GMT
Akon City: 'छम्मक छल्लो' सिंगर एकॉन बसाएंगे अपने नाम का शहर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सुपरहिट फिल्म रॉ वन, जिसमें शाहरुख खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का एक गाना काफी फेमस हुआ था, जिसका टाइटल था "छम्मक छल्लो"। इस गाने को सिंगर और रैपर एकॉन ने गाया था। इस गाने की वजह से ही एकॉन को भारत में पहचान मिली। लेकिन एक बार फिर एकॉन अपने किसी काम के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दरअसल, एकॉन जल्द ही अपने नाम की सिटी बसाने वाले हैं। इसका नाम होगा "एकॉन सिटी"... इस बात की जानकारी एकॉन ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इस बारे में सेनेगल सरकार ने उनका एग्रीमेंट फाइनल कर दिया है। 

सेनेगल में किया जा रहा "एकॉन सिटी" का निर्माण
एकॉन ने अपने शहर का सपना साल 2018 में देखा था और इस बारे में सभी को बताया भी था। एकॉन के इस शहर का नाम एकॉन सिटी होगा, जिसे अफ्रीका के सेनेगल में बसाया जा रहा है। बता दें एकॉन सिटी का निर्माण सेनेगल के राष्ट्रपति मैके सैल द्वारा एकॉन को तोहफे में दी गई 2000 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है।

सर्व सुविधा युक्त होगी "एकॉन सिटी"
एकॉन सिटी पूरी तरह सोलर एनर्जी पर आधारित होगी और सर्व सुविधायुक्त होगी। सिंगर के मुताबिक "इस एकॉन सिटी में सभी कुछ नवीकरण योग्य होगा, एकॉन-टेनमेंट सोलर सिटी होगी।"

मार्च शुरु होगा शहर का निर्माण कार्य
बता दें एकॉन सिटी में क्रिप्टोकरंसी एकॉइन का यूज किया जाएगा। इस बारे में एकॉन ने बताया कि "यह दस साल लंबा प्रोजेक्ट है और इस वजह से हम इस काम को कई हिस्सों में पूरा करेंगे। शहर का निर्माण कार्य मार्च से शुरू किया जाएगा। जबकि इसका दूसरा चरण 2025 में शुरू होगा।"

Tags:    

Similar News