सोनम कपूर ने हर स्थिति में साथ देने के लिए पति को धन्यवाद दिया

सोनम कपूर ने हर स्थिति में साथ देने के लिए पति को धन्यवाद दिया

IANS News
Update: 2020-06-16 15:00 GMT
सोनम कपूर ने हर स्थिति में साथ देने के लिए पति को धन्यवाद दिया

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा का उस समय साथ और स्नेह देने के लिए धन्यवाद दिया जब उन्हें इसकी बहुत जरूरत थी।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।

उन्होंने कहा, पति के लिए प्रशंसा पोस्ट। आज अधिक प्यार और सहृदयता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे इसका बहुत जरूरत थी। आप से बहुत प्यार करती हूं।

सोनम की पोस्ट, सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर टिप्पणी करने के बाद सोशल मीडिया पर हुई भारी ट्रोलिंग के बाद आई है।

सोनम को उस ट्वीट पर आलोचना का सामना करना पड़ा जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी की मौत के लिए गर्लफ्रेंड एक्स गर्लफ्रेंड, सहकर्मियों को दोषी ठहराना बहुत बेकार बात है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया क्योंकि लोग सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं।

सुशांत को 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया था। 15 जून को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Tags:    

Similar News