सफेद चिकनकारी लहंगे में दिखा सुहाना खान का देसी गोल 

सुहाना खान ग्लैमरस लुक सफेद चिकनकारी लहंगे में दिखा सुहाना खान का देसी गोल 

Neha Kumari
Update: 2022-02-28 07:02 GMT
सफेद चिकनकारी लहंगे में दिखा सुहाना खान का देसी गोल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुहाना खान अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं, हांलकि इससे पहले वह कैमरे के सामने कई अलग अवतार में नजर आ रहीं हैं, किंग खान की बेटी आजकल एक मॉडल के के तौर पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुहान बतौर मोडल अपने फैंस का दिल जीत रहीं हैं, हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सुहाना की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शएयर किया है। क्लासिक व्हाईट चिकनकारी लहंगे में बैकलेस चोली के साथ सुहाना बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इसे लुक को क्लासी रखते हुए, सुहाना ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स और सिंपल बिंदी के साथ पेयर किया है। इससे पहले भी सुहाना खान, मनीष मल्होत्रा की रेड डिजाइनर साड़ी में नजर आ चुंकी हैं और उनकी स्टाइल को इंटरनेट पर खूब प्यार मिला था।

वीकेंड पर सुहाना की मस्ती
वीकेंड पर सुहाना खान ने अपने दोस्तों अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ जमकर मस्ती की। एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए, तीनों बिल्कुल ग्लैमरस लग रहे थे। इससे पहले, सुहाना खान और आर्यन खान को एक साथ आईपीएल ऑक्शन 2022 में देखा गया था। पिता शाहरुख खान के बीजी होने की वजह से भाई-बहन की जोड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स टेबल पर नजर आई थी।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से कर रहीं हैं पढ़ाई
सुहाना खान ने लंदन के आर्डिंगली कॉलेज से बैचलर डिग्री करने के बाद, फिल्म आर्टस में एक कोर्स करने के लिए न्यूयॉर्क चली गईं थी। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के Tisch School of Arts में अपना कोर्स पूरा करने के बाद, सुहाना खान इस साल मुंबई वापस लौट आईं। वह कथित तौर पर जोया अख्तर द्वारा एक ओटीटी प्रोजेक्ट के साथ लॉन्च होने के लिए रेडी हैं, यह प्रोजेक्ट लोकप्रिय आर्ची कॉमिक्स पर आधारित होगा।
 

Tags:    

Similar News