स्टनिंग बैकलेस गाउन में सुहाना खान ने दिया बोल्ड पोज, फैंस ने किया रिएक्ट

सुहाना का ग्लैमरस अंदाज स्टनिंग बैकलेस गाउन में सुहाना खान ने दिया बोल्ड पोज, फैंस ने किया रिएक्ट

Neha Kumari
Update: 2022-03-26 06:23 GMT
स्टनिंग बैकलेस गाउन में सुहाना खान ने दिया बोल्ड पोज, फैंस ने किया रिएक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुहाना खान ने एक बार फिर अपने हॉट लुक से सभी को नया फैशन गोल दिया है। अपनी ग्लैमरस पसंद से वह हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोरती रहती हैं। स्टार किड ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए फोटोशूट से एक हॉट लुक शेयर किया, जिसे देखते ही उनके फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी।

ऐसा है सुहाना का नया लुक

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही फोटो में सुहाना एक ग्लैमरस ब्लैक बैकलेस गाउन में पोज देती नजर आ रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को मेसी बन से बांधकर लुक को मिनिमलिस्टिक मेकअप और हूप इयररिंग्स के साथ पूरा किया है। इस फओटो को सोशल मीडिया उनके फैंस काफी पसंद कर रहें हैं।

कुछ दिनों पहले ही शो "द आर्चीज" की सेट से उनका लुक वायरल हो गया था। बता दें कि, यहां वेरोनिका लॉज के रूप में सुहाना, आर्ची एंड्रयूज के रूप में अगस्त्य, बेट्टी कूपर के रूप में खुशी की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहें थे। काम के मोर्चे पर, सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की "द आर्चीज" से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। वह श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News