खुलने वाली छत, पूल में डाइनिंग टेबल, कई मॉर्डन अजूबों से भरपूर है सुनील शेट्टी का खंडाला वाला फार्म हाउस, जहां होने वाली है अथिया-केएल राहुल की शादी

शेट्टी का शानदार बंगला खुलने वाली छत, पूल में डाइनिंग टेबल, कई मॉर्डन अजूबों से भरपूर है सुनील शेट्टी का खंडाला वाला फार्म हाउस, जहां होने वाली है अथिया-केएल राहुल की शादी

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-24 05:18 GMT

डिजिटल डेस्क मुंबई। कई दिनों से एक्टर अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी सुर्खियों में है। फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबरे आई हैं कि, अथिया और राहुल जनवरी 2023 में शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। वेडिंग वेन्यू भी फाइनल हो गया है। अथिया और राहुल किसी आलिशान होटल या रिसोर्ट से शादी नहीं कर रहे हैं। बल्कि दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाल वाले बंगले में होगी। अब आप सोच रहे होंगे की शादी घर से क्यों हो रही किसी आलीशान होटल या रिसोर्ट से क्यों नहीं? तो बता दें कि, सुनील शेट्टी का खंडाला स्थित फार्म हाउस किसी महल या रिसोर्ट से कम नहीं है। उनका यह बंगला बेहद खूबसूरत है और तमान लग्जरी सुविधाओं से लैस भी है। प्रकृति सौंदर्य से भरपूर इस बंगले को देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे।

बंगले का नाम 
कई सालों पहले सुनील शेट्टी यहां होली मनाने के लिए आए थे। तब उनके बेटे अहान ने कहा था कि इस जगह को और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। तब सुनील और उनकी पत्नी ने इस जमीन को बेहतर बनाने के लिए इस पर घर बनाया, और ढेर सारे पौधे लगाए। उनकी पत्नी माना शेट्टी के माता-पिता के कहने पर उन्होंने इस बंगले का नाम ‘जहान’ रखा। अभिनेता को प्रकृति से बेहद प्यार है। उन्होनें अपने घर के अंदर कई पौधे लगा रखे हैं। यह फार्म हाउस 62 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। 

किसी आईलैंड से कम नहीं है बंगला
अभिनेता के इस शानदार बंगले में प्राइवेट गार्डन, स्विमिंग पूल, डबल हाइट का लिविंग रूम, 5 बैडरूम और इसके साथ एक किचन भी है। इस फार्म हाउस का डाइनिंग रूम बेहद खूबसूरत है। जो पूल से लगा हुआ है। इसमें पूल स्पेस बहुत ज्यादा है। बंगला दूर से देखने पर आईलैंड जैसा दिखाई पड़ता है। 

जॉन अब्राहम के पिता ने किया तैयार
सुनील शेट्टी के इस फार्म हाउस को जॉन अब्राहम के पिता और उनकी आर्किटेक्ट कंपनी ने तैयार किया है। घर में रखी हर एक वस्तु बहुत ही आकर्षक और सुंदर है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। इसके साथ ही उनके घर पर एक छोटी नहर भी है, जिसपर खूबसूरत सा पुल बना है। वहीं सबसे हैरान करने वाली चीज है बंगले का आउटडोर आंगन जहां कार की तरह खुलने वाला सनरूफ है। 

Tags:    

Similar News