Picture Inside: सरोगेसी की मदद से जुड़वा बेटों की मां बनीं सनी लियोनी

Picture Inside: सरोगेसी की मदद से जुड़वा बेटों की मां बनीं सनी लियोनी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-05 09:00 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। ये खुशखबरी सनी लियोनी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फैमिली फोटो पोस्ट करते हुए सनी लियोनी ने लिखा, "21 जून 2017 को हमें इस बात की जानकारी मिली थी कि मैं जल्द ही तीन बच्चों की मां बनने वाली हूं। अशर सिंह वीबर, नोहा वीबर और निशा कौर वीबर के आने के बाद कई सालों में हमारा पूरा परिवार अब पूरा हो गया है।

हमारे बेटों का जन्म कुछ ही हफ्ते पहले हुआ है, लेकिन वो हमारे सपनों और दिलों में काफी समय से पल रहे थे। भगवान के आशीर्वाद से हमारा परिवार पूरा हो चुका है।" एक घंटे के भीतर उनकी इस तस्वीर को दो लाख से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं। इसके साथ ही कमेंट बॉक्स में सब उन्हे बधाईयां दे रहे हैं। 

सनी लियोनी के ये जुड़वा बच्चे सरोगेसी की मदद से हुए है। सनी अपने फैंस को सरप्राइज देना चाहती थीं इसलिए उन्होंने पहले कभी इस जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया था। बता दें कि 36 वर्षीय सनी लियोनी की शादी साल 2011 में डेनियल वेबर से हुई थी। इस जोड़ी ने पिछले साल जुलाई में बेटी निशा को गोद लिया था।

Similar News