पावरस्टार पवन सिंह के नए गाने ने मचाया तहलका, गाने में हिरोइन की बोल्डनेस देख फैंस हुए दीवानें

भोजपुरी सिनेमा पावरस्टार पवन सिंह के नए गाने ने मचाया तहलका, गाने में हिरोइन की बोल्डनेस देख फैंस हुए दीवानें

bhaskar user3
Update: 2023-01-30 09:33 GMT

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का जलवा बरकरार है। सुपरस्टार के गाने और फिल्में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। जिसका सबूत "कमरिया पतरे पतरे" गाना है। गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही दिन हुए है कि अब तक इसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। सुपरस्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ देश विदेश में भी काफी पॉपुलर हैं। इनके गाने देश के हर कोने में बजाए और सुने जाते हैं। जिसका प्रमाण पवन सिंह का यह गाना दे रहा है। 

गाने ने मचाया तहलका

पावरस्टार पवन सिंह अपने फैंस के लिए कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। हर बार फैंस के बीच कुछ नया लेकर आते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ नया किया है जो रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुआ है। दरअसल, पवन सिंह का "कमरिया पतरे पतरे" गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस गाने को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। पवन सिंह के इस गाने को 11 दिसंबर को यूट्यूब चैनल "गननायक फिल्म्स" पर रिलीज किया गया था। जिसे फैंस ने काफी पंसद किया है। इस गाने को 50 दिन के अंदर ही 2 करोड़ 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। जबकि गाने को 4 लाख से अधिक लोगों ने लाईक भी किया है। 

जोड़ी ने मचाई धमाल

पवन सिंह के साथ इस गाने को शिल्पी राज ने गाया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों स्टार की जोड़ी पहले भी धमाल मचा चुकी है। इस गाने के बोल रोशन सिंह विस्वास ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह और वीडियो का डॉयरेक्शन वेंकट महेश ने किया है। वहीं पवन सिंह के साथ इस गाने में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या रलहान भी हैं। दोनों स्टार्स की जोड़ी गाने में काफी कूल देखी जा सकती है। लेकिन खास कर के दिव्या की बात करें तो इस गाने में उनकी हॉटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया हैं। एक्ट्रेस को गाने में काफी बोल्ड देखा जा सकता है। साथ ही उनके डांस मूव्स ने गाने में चार चांद लगाने का काम किया है। फैंस गाने के हिट होने का श्रेय पवन सिंह के अलावा दिव्या के हॉटनेस को भी ही दे रहे हैं।

फैंस ने कहा- लव यू भईया

फैंस अपने चहेते सुपरस्टार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में फैंस पवन सिंह के इस गाने को मास्टरपीस बता रहे हैं। रॉकी नाम के फैन ने लिखा, "ऑउटस्टैंडिग वॉइस पवन जी" प्रीति नाम के एक अन्य फीमेल फैन ने लिखा, "ऐसा गायक जिसकी आवाज सुनकर मन बिल्कुल प्रसन्न हो जाता है, लव यू पवन भईया।" ऐसे ही न जाने कितने फैंस ने अपने सुपरस्टार के लिए खूब सारे कमेंट्स किए हैं।

Tags:    

Similar News