सुशांत ने परेशानियों के बावजूद केदारनाथ के दौरान नखरे नहीं दिखाए : अभिषेक कपूर

सुशांत ने परेशानियों के बावजूद केदारनाथ के दौरान नखरे नहीं दिखाए : अभिषेक कपूर

IANS News
Update: 2020-06-21 11:01 GMT
सुशांत ने परेशानियों के बावजूद केदारनाथ के दौरान नखरे नहीं दिखाए : अभिषेक कपूर

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार अभिषेक कपूर ने खुलासा किया है कि 2018 में आई फिल्म केदारनाथ के लिए ठंड में शूटिंग करने के दौरान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही कई परेशानियों का सामना कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी नखरे नहीं दिखाए।

अभिषेक कपूर ने ही दिवंगत अभिनेता को 2013 में फिल्म काय पो चे से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अभिषेक ने उस बात को याद किया जब फिल्म में पिट्ठू बने सुशांत को स्क्रिप्ट की मांग पर सह-कलाकार सारा अली खान को अपनी पीठ पर कैरी करना था, लेकिन निर्देश्क द्वारा रीटेक के लिए कहने पर उन्होंने कभी मना नहीं किया।

केदारनाथ से सारा ने बॉलीवुड में आगाज किया।

सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे। वह 34 साल के थे।

Tags:    

Similar News