स्वरा भास्कर बच्चा गोद लेकर बनने वाली हैं मम्मी, जानिए इससे पहले किन सेलिब्रिटी ने गोद लिए बच्चे

बॉलीवुड स्वरा भास्कर बच्चा गोद लेकर बनने वाली हैं मम्मी, जानिए इससे पहले किन सेलिब्रिटी ने गोद लिए बच्चे

Neha Kumari
Update: 2021-11-27 10:52 GMT
स्वरा भास्कर बच्चा गोद लेकर बनने वाली हैं मम्मी, जानिए इससे पहले किन सेलिब्रिटी ने गोद लिए बच्चे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने जा रहीं हैं, स्वारा हमेशा से एक परिवार और बच्चे चाहती थी। उनकी यह तमन्ना जल्द ही पूरी होने जा रही है। स्वरा ने एक बच्चा गोद लेने का फैसला किया है। 
बच्चा गोद लेने की इच्छा पर स्वरा ने एक रिपोर्ट में कहा है कि, "मैं हमेशा से एक परिवार और बच्चे चाहती हूं। सौभाग्य से भारत में, राज्य अकेली महिलाओं को गोद लेने की अनुमति देता है। मैं ऐसे कई जोड़ों से मिली, जिन्होंने बच्चों को गोद लिया है, कुछ ऐसे बच्चों से मिली, जिन्हें गोद लिया गया था। अब मैं इतनी वयस्क हो गई हूं कि गोद लेने की प्रक्रिया और अनुभव को समझ सकूं।" 
इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारों ने बच्चे गोद लिए हैं, इस लिस्ट में कई जाने-माने नाम शामिल हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट।

रवीना टंडन
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने दो लड़कियों पूजा और छाया को गोद लिया था। उन्होंने ने उन दोनों को काफी प्यार दिया, उनके हर चीज की जिम्मेदारी उठाई। वैसे रवीना के खुद के दो बच्चे हैं।

सन्नी लियोन
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां लड़कों को जन्म दिया है। हालांकि इससे पहले वह बेबी निशा को गोद ले चुकी थीं।

सुष्मिता सेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आज तक शादी नहीं की है, लेकिन वह दो प्यारी लड़कियों की मां हैं। उन्होंने अपने करियर के चरम पर मां बनने का फैसला किया था। यहां तक कि उन्हें बिना शादी किए बच्चा गोद लेने के लिए काफी कानूनी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। तमाम कोशिशों के बाद सुष्मिता को सफलता मिली।

प्रीति जिंटा
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने 34वें जन्मदिन पर ऋषिकेश के मदर मिरेकल स्कूल की 34 लड़कियों को गोद लिया। वह उनकी शिक्षा और अच्छी परवरिश का पूरा खर्च उठाती हैं।

नीलम कोठारी
नीलम कोठारी ने साल 2011 में अभिनेता समीर सोनी से शादी की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद उन्होंने एक बेटी अहाना को गोद लिया।

मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती ने एक बेटी दिशानी को भी गोद लिया है। इससे पहले उनके तीन बेटे थे।

सुभाष घई
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने एक बेटी मेघना को गोद लिया था, जो उनके भाई की बेटी है।

सलीम खान
सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के बारे में शायद सभी जानते हैं। सड़क पर रोते हुए अर्पिता को उनके पिता सलीम खान ने गोद लिया था।

मंदिरा बेदी
मंदिरा बेदी ने अपने पति राज कौशल के साथ एक बच्ची को गोद लिया। उन्होंने उसका नाम तारा रखा।

Tags:    

Similar News