पाकिस्तान को असफल कहने पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, पाक एक्ट्रेस उर्वा होकेन ने की निंदा

पाकिस्तान को असफल कहने पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, पाक एक्ट्रेस उर्वा होकेन ने की निंदा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-03 16:11 GMT
पाकिस्तान को असफल कहने पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, पाक एक्ट्रेस उर्वा होकेन ने की निंदा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म "वीरे दी वेडिंग" रिलीज हुई है। इस फिल्म में स्वरा ने कई बोल्ड सीन भी दिए हैं। फिल्म का पाकिस्तान में भी कड़ा विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। इसी बीच स्वरा ने पाकिस्तान को लेकर एक विवादित कमेंट किया। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई। पाक अभिनेत्री उर्वा होकेन और अन्य लोगों ने स्वरा की जमकर निंदा की है। दरअसल स्वरा ने कहा था कि पाकिस्तान एक "असफल राज्य" हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच शांति क्षितिज पर है।

 

 

एक भारतीय प्रशंसक की टिप्पणी के स्नैपशॉट के साथ स्वारा ने ट्वीट किया, "भारत में लोगों को पाकिस्तान के बारे में अभिनेत्री के शब्द पसंद नहीं आए। 

 

 

उर्वा ने स्वरा को याद दिलाते हुए कहा कि आप ही ने 2015 में पाकिस्तान को अपने द्वारा घूमे गए सभी देशों में सबसे अच्छा देश करार दिया था और आज आप अपनी ही बात से पलट गईं।  उर्वा ने अपने ट्वीट में कहा, "पाकिस्तान बीते कुछ सालों में सभी क्षेत्रों में बेहतर ही हुआ है चाहे वह लोगों के बड़े दिल की बात हो या अपने मेहमानों के स्वागत की।

 

 

उर्वा ने स्वरा को "पद्मावत" की याद दिलाई और कहा कि आप महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही हैं, लेकिन मुझे यह कहना होगा कि आप एक कड़वी शख्सियत हैं।  

 

 

उर्वा ने जमकर स्वरा भास्कर की खिंचाई करते हुए कहा कि ऐसा बयान आपको एक जाहिल शख्सियत के रूप में दिखाता है जो अपने ही बयानों में विरोधाभासी है। यह एक असफल देश नहीं है बल्कि आप कुछ एक असफल शख्सियत बन गई हैं। एक असाधारण देश की नागरिक की तरफ से।"

 

 

बता दें स्वरा भास्कर इस फ‍िल्‍म में किए गए एक सीन को लेकर भी ट्रोल हो रही है। फ‍िल्‍म में एक सीन में स्‍वरा भास्‍कर मास्‍टरब्रेट (हस्‍तमैथुन) करती नजर आ रही हैं। 

 

Similar News