तैमूर संग मुंबई लौटीं करीना, इस बार अच्छे मूड में नजर आए छोटे नवाब

तैमूर संग मुंबई लौटीं करीना, इस बार अच्छे मूड में नजर आए छोटे नवाब

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-10 07:15 GMT
तैमूर संग मुंबई लौटीं करीना, इस बार अच्छे मूड में नजर आए छोटे नवाब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। करीना कपूर खान शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक फिर बेटे तैमूर के साथ नजर आईं, लेकिन इस बार तैमूर का मूड पिछली बार की तरह बिगड़ा हुआ बिल्कुल नहीं था। मॉम करीना की तरह तैमूर एकदम बिंदास लग रहे थे। करीना भी बेटे को गोद में लिए बेहद खुबसूरत लग रहीं थीं।

बता दें करीना अपनी अगली फिल्म "वीरे दी वेडिंग" की शूटिंग के लिए बेटे के साथ दिल्ली गईं हुईं थी। फिल्म का एक शेड्यूल पूरा कर करीना दिल्ली से मुंबई लौट आईं हैं। दिल्ली जाते वक्त तैमूर मॉम करीना की गोद में रो रहे थे, लेकिन इस बार वो काफी अच्छे मूड में नजर आए। 

फिल्म की बात करें तो करीना कपूर खान और सोनम कपूर फिल्म वीरे दी वेडिंग में साथ नज़र आने वाली हैं। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। को-प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। 

Similar News