वेब सीरीज: 'स्टेट ऑफ सीज 26/11' में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी, निभाएंगे ये दमदार किरदार

वेब सीरीज: 'स्टेट ऑफ सीज 26/11' में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी, निभाएंगे ये दमदार किरदार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-10 10:45 GMT
वेब सीरीज: 'स्टेट ऑफ सीज 26/11' में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी, निभाएंगे ये दमदार किरदार

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन एक्टर अर्जुन बिजलानी जल्द ही जी5 की वेब सीरीज "स्टेट ऑफ़ सीज 26/11" में नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज साल 26/11/2008 में मुंबई में हुए बर्बर आतंकवादी हमले पर आधारित है। इस वेब सीरीज में यह दिखाया जाएगा कि हमले के दौरान कैसे सुरक्षा बलों ने मुंबई शहर के विभिन्न स्थानों पर बंधकों को बचाया था। आठ एपिसोड की वेब-सीरीज़ का प्रीमियर 24 जनवरी 2020 होगा। 

वास्तविक जीवन के नायक से प्रेरित है फिल्म
इस वेब सीरीज में अर्जुन मेजर निखिल मणिकृष्णन की भूमिका निभाएंगे। उनका यह किरदार वास्तविक जीवन के नायक, मेजर संदीप उन्नीकृष्णन से प्रेरित है। बता दें संदीप उन्नीकृष्णन हमले के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी सेवा के लिए उन्हें प्रतिष्ठित अशोक चक्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। स्टेट ऑफ सीज 26/11, ब्लैक टोर्नाडो: द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11 नामक पुस्तक पर आधारित है।

ये एक्टर्स भी आएंग नजर
इस वेब सीरीज में अर्जुन के अलावा विवेक दहिया, अर्जन बाजवा और मुकुल देव जैसे कलाकार भी शामिल हैं। विवेक दहिया और अर्जन बाजवा, दोनों अर्जुन बिजलानी की तरह ही रक्षा व्यक्ति की भूमिका में होंगे। लेकिन मुकुल देव एक आतंकवादी की भूमिका निभाएंगे। एक्टर साकिब सलीम भी इस वेब सीरीज का हिस्सा हैं। 

Tags:    

Similar News