ड्रग्स मामले में भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को भी NCB ने किया गिरफ्तार

ड्रग्स मामले में भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को भी NCB ने किया गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-22 04:40 GMT
ड्रग्स मामले में भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को भी NCB ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में टेलीविजन कॉमेडियन हर्ष लिम्बाचिया को रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने दी है। एनसीबी जोनल हेड समीर वानखेड़े ने बताया कि शुक्रवार देर रात चल रही कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के पेडलर्स ने भारती और हर्ष के नामों का खुलासा किया। दोनों ने जहां से ड्रग्स मंगवाया उस सोर्स का पता भी एनसीबी ने लगा लिया है। भारती और हर्ष दोनों को रविवार दोपहर को एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि 21 नवंबर को एनसीबी ने खार दांडा इलाके में छापा मारा था और LSD, गांजा (40 ग्राम) और Nitrazepam (साइकोट्रोपिक दवाएं) सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा। इस के बाद एनसीबी ने शनिवार को ही दो अन्य स्थानों पर छापा मारा, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडेक्शन ऑफिस और घर (दोनों जगहों से) से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। हर्ष की गिरफ्तारी से एक दिन पहले उनकी पत्नी और कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को शनिवार देर रात इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी ने मनोरंजन जगत को चौंका दिया। पूछताछ में भारती ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ गांजा लेने की बात कुबूल की है।

Tags:    

Similar News