डांस शो के जज बनेंगे टेरेंस, मलाइका और गीता कपूर, दिलचस्प होगा शो

डांस शो के जज बनेंगे टेरेंस, मलाइका और गीता कपूर, दिलचस्प होगा शो

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-07 09:55 GMT
डांस शो के जज बनेंगे टेरेंस, मलाइका और गीता कपूर, दिलचस्प होगा शो

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस कथित तौर पर रियलिटी डांस शो इंडियास बेस्ट डांसर में जज की भूमिका निभा सकते हैं। इस डांस शो को फ्रेम्स प्रोड्यूस करेगा। फ्रेम्स ने इससे पहले डांस इंडिया डांस, डीआईडी लिटिल मास्टर्स 2 और नच बलिए 5 जैसे शो को प्रोड्यूस किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि यह शो अब तक का सबसे कठिन शो होगा। इसके लिए ऑडिशन की शुरुआत अगले महीने से हो सकती है। पहली बार छोटे पर्दे पर एक साथ आ रहे जजों के अलावा शो में 12 अतिरिक्त मेंटर भी होंगे। शो का प्रसारण फरवरी 2020 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हो सकता है।

Tags:    

Similar News