Thalapathy Vijay Birthday: 47 साल के हुए थलापति विजय, प्रियंका चोपड़ा के साथ कर चुके हैं काम

Thalapathy Vijay Birthday: 47 साल के हुए थलापति विजय, प्रियंका चोपड़ा के साथ कर चुके हैं काम

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-22 08:33 GMT
Thalapathy Vijay Birthday: 47 साल के हुए थलापति विजय, प्रियंका चोपड़ा के साथ कर चुके हैं काम

डिजिटल डेस्क,मुंबई। साउथ के जानें-मानें स्टार थलापति विजय (​Thalapathy Vijay) आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। काफी कम लोगों को पता हैं कि, थलापति ने बॉलीवुड और हॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया है। सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि एक्टर ने श्रीदेवी के साथ भी स्क्रीन शेयर किया है। थलापति कमाल के एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान भी है। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद भी थलापति ने किसी फिल्मी एक्ट्रेस से शादी नहीं की बल्कि उन्होंने एक ऐसी लड़की से शादी की, जो उनके सेट पर शूटिंग देखने पहुंची थी। विजय की पत्नी का नाम संगीता है। दोनों ने 25 अगस्त 1999 में शादी की थी।अब उनके दो बच्चें भी है।

प्रियंका ने किया अपनी बुक में थलापति का जिक्र


हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बुक "अनफिनिश्ड" लॉन्च की हैं, जिसमें उन्होंने कई कलाकारों का जिक्र किया। इस किताब में प्रियंका ने थलापति की खूब तारीफ की है। दरअसल, प्रियंका और थलापति ने फिल्म Thamizhan"में साथ काम किया था। बता दें कि, विजय के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में लिखा कि, "विजय की विनम्रता और फैंस के साथ उनकी उदारता ने मुझ पर एक स्थायी और खास छाप छोड़ी थी। जैसे कि मैं खड़ी थी और लंच ब्रेक के दौरान उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रही थी तो उस समय मुझे अपने पहले को-स्टार के बारे में ख्याल आया। मैंने अपने फैंस को उनका उदाहरण भी बताया था।"

प्रियंका और थलापति की फिल्म "Thamizhan" साल 2002 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में विजय और प्रियंका चोपड़ा के अलावा अभिनेता विजय सेतुपति, मालविका मोहन, अर्जुन दास, एंड्रिया जेरेमिया और शांतनु भाग्यराज भी अहम किरदार में नजर आए थे। 

Tags:    

Similar News