जैकी श्रॉप ने जिसके कंधे पर मारा हाथ वो निकले महाराष्ट्र के सीएम, जानिए जैकी के ऐसा करने पर क्या थी सीएम की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड जैकी श्रॉप ने जिसके कंधे पर मारा हाथ वो निकले महाराष्ट्र के सीएम, जानिए जैकी के ऐसा करने पर क्या थी सीएम की प्रतिक्रिया

Anchal Shridhar
Update: 2022-07-01 15:06 GMT
जैकी श्रॉप ने जिसके कंधे पर मारा हाथ वो निकले महाराष्ट्र के सीएम, जानिए जैकी के ऐसा करने पर क्या थी सीएम की प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले कई दिनों से जारी महाराष्ट्र का सियासी संग्राम गुरुवार शाम को शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के साथ खत्म हुआ। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड ऐक्टर सुनील शेट्टी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और  बॉलीवुड अभीनेता जैकी श्रॉफ के बीच का एक अनसुना किस्सा बता रहे हैं।
 
क्या है वीडियो में

दरअसल यह वीडियो जीटीवी पर प्रसारित होने वाले टॉक शो यारों की बारात" का एक क्लिप है, जिसके होस्ट साजिद खान व रितेश देशमुख थे। इस क्लिप में अभिनेता सुनील शेट्टी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और जैकी श्रॉफ के बीच का किस्सा सबके साथ साझा कर रहे हैं। 10 मिनट की इस वीडियो क्लिप में सुनील शेट्टी एक्टिंग करते हुए बताते हैं कि, एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मैं आमने-सामने खड़े होकर एक दूसरे बातें कर रहे थे। इस दौरान दादा (जैकी श्रॉफ) पीछे से आते हैं और सीएम के कंधे पर हाथ मारते हुए दादा बोलते हैं- क्या भीड़ू। सुनील ने आगे कहा,  वो सीएम साहब थे, वो भी हैरानी से ऐसे दादा को देख रहे हैं।  इसके बाद जैकी ने सीएम को देखकर उनसे कहा, अच्छा काम कर रहा है.....महाराष्ट्र की तरक्की होगी.... गुड गुड। 

इस किस्से को सुनाते समय सुनील बताते हैं कि, पीछे से आकर कंधे पर हाथ मारते टाइम और फिर बात करते टाइम जैकी का बोलने का अंदाज नहीं बदला। 
यह किस्सा सुनने के बाद ऐक्टर रितेश देखमुख जैकी श्राप से पूछते हैं कि क्या ये सही है? जिसका जवाब देते हुए जैकी कहते हैं, ‘मुझे मालूम नहीं, मुझे ऐसा कोई किस्सा याद नहीं’। वहीं मुख्यमंत्री का नाम पूछने पर जैकी नाम बताने से इनकार कर देते हैं। 

 

Full View

Tags:    

Similar News