टाइगर श्रॉफ अपनी अगली एक्शन एंटरटेनर स्क्रू ढीला में दिखाएंगे एक्शन, रश्मिका मंदाना के साथ आएंगे नजर

बॉक्स ऑफिस टाइगर श्रॉफ अपनी अगली एक्शन एंटरटेनर स्क्रू ढीला में दिखाएंगे एक्शन, रश्मिका मंदाना के साथ आएंगे नजर

Neha Kumari
Update: 2022-07-25 06:28 GMT
टाइगर श्रॉफ अपनी अगली एक्शन एंटरटेनर स्क्रू ढीला में दिखाएंगे एक्शन, रश्मिका मंदाना के साथ आएंगे नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के यंग एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है, इस फिल्म में दर्शको को जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा। जल्द ही वो मोसल्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर "स्क्रू ढीला" में रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। टाइगर ने फिल्म की घोषणा करते हुए इसका एक टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “आपके लिए एक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर ला रहा हूँ – शशांक खेतान द्वारा निर्देशित! जल्द आ रहा है।"  3 मिनट के वीडियो में, टाइगर को एक कमजोर लड़के से एक्शन हीरो बनते देखा जा सकता है, टीजर के अंत में टाइगर सभी बदमाश को घूंसा मारता नजर आते हैं।

2023 में होगी रिलीज

कथित तौर पर, फिल्म की शूटिंग को लेकर कई बाते सामने आ रही है, इसके कुछ भाग भारत और विदेशों में शूट किए जाएंगे। वहीं फिल्म का पहला शेड्यूल यूरोप में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। टाइगर और रश्मिका दोनों ही इस जोरदार फिल्म का हिस्सा होंगे। करण जौहर द्वारा प्रजेंट किए गए इस फिल्म को 2023 के मध्य तक रिलीज किया जा सकता है।

वर्क फ्रंट की बात करे तो, स्क्रू ढीला के अलावा, टाइगर श्रॉफ के पास अहमद खान और साजिद नाडियाडवाला के साथ बागी 4 है। वहीं वो विकास बहल की गणपथ में भी नजर आएंगे। दूसरी ओर, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन, मिशन मजनू और एनिमल के अलावा गुड बाय में नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News