तुनिशा शर्मा को मिला था प्यार में धोखा! सुसाइड से पहले आया था एंग्जाइटी अटैक, पहले भी कर चुकी थीं जान देने की कोशिश 

सुसाइड केस तुनिशा शर्मा को मिला था प्यार में धोखा! सुसाइड से पहले आया था एंग्जाइटी अटैक, पहले भी कर चुकी थीं जान देने की कोशिश 

Manmohan Prajapati
Update: 2022-12-26 06:21 GMT
तुनिशा शर्मा को मिला था प्यार में धोखा! सुसाइड से पहले आया था एंग्जाइटी अटैक, पहले भी कर चुकी थीं जान देने की कोशिश 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिवंगत टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद से ही पुलिस इस केस की शिनाख्त में लगी है। इस मामले में तुनिषा की मां के आरोप के बाद को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा जा चुका है। एक्ट्रेस के परिवार वालों का कहना है कि, शीजान द्वारा परेशान किए जाने के कारण ही तुनिषा ने यह कदम उठाया है। वहीं तुनिशा शर्मा के चाचा पवन शर्मा ने भी तुनिषा और शीजान खान संबंधों को लेकर कई अहम दावे किए हैं।  

हालांकि, पुलिस रिमांड के दौरान शीजान ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं, जिसमें यह भी सामने आया है कि इससे पहले भी तुनिशा ने अपनी जान देने की कोशिश की थी। फिलहाल तुनिशा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पहले भी तुनिषा ने सुसाइड की कोशिश की
आपको बता दें कि, तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद उनकी मां ने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद शीजान से लगातार इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शीजान ने बताया है कि इससे पहले भी तुनिषा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि, उस दिन उसे सही वक्त पर बचा लिया था। शीजान का कहना है कि इसके बारे में उसने तुनिषा की मां को भी बताया था।

शीजान और तुनिषा ने साथ किया था लंच
पुलिस जांच में शीजान ने बताया कि, घटना के एक दिन पहले तुनिषा ने कुछ भी नहीं खाया था। वहीं यह भी सामने आया है कि, सुसाइड से पहले मेकअप रूम में शीजान और तुनिषा ने दोपहर 3 बजे एक साथ लंच किया था। इसके करीब 15 मिनट बाद ही तुनीषा ने सुसाइड कर लिया था। शीजान के अनुसार, तुनिषा को सेट पर चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने कहा कि वह बाद में आने को कहा।

करीब 15 मिनट बाद जब तुनिषा को आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद शीजान ने बाकी लोगों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। शीजान ने पुलिस को बताया कि, अंदर तुनिषा को फंदे से लटका देखा गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल पुलिस सख्ती से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि आखिरी 15 मिनट में क्या हुआ, जिसके चलते तुनिषा ने यह कदम उठाया।

तुनिषा के चाचा ने किए चौंकाने वाले दावे
तुनिषा के चाचा ने भी कई चौकान वाले दावे किए हैं। उनका कहना है कि, शीजान कथित तौर पर तुनिषा को डेट कर रहे थे। लेकिन तुनिषा के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए भी शीजाना दूसरी लड़कियों से बात करता था इस बात का पता चलने के बाद से तुनिषा डिप्रेशन में थी। दोनों ने 15 दिन पहले ही रिलेशनशिप तोड़ा था। पवन का कहना है कि, तुनिषा काफी परेशान थी और उसे एंग्जाइटी अटैक आने लगे थे।

Tags:    

Similar News