दिसंबर में बंधेगा वरुण के सर सेहरा, गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे!

दिसंबर में बंधेगा वरुण के सर सेहरा, गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे!

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-09 10:21 GMT
दिसंबर में बंधेगा वरुण के सर सेहरा, गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे!

डिजिटल डेस्क, ​मुम्बई। वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेश​नशिप को लेकर चर्चा में है। वे अक्सर अपनी तस्वीरें नताशा दलाल के साथ सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। खबर है कि दोनों इसी साल दिसम्बर माह में शादी कर सकते हैं। हालाकि दोनों की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

अपने रिश्ते के शुरूआती दिनों में वरुण और नताशा कम ही नजर आते थे, लेकिन वक्त गुजरने के साथ साथ दोनों की नजदीकियां बढ़ती गई। अब दोनों ने सिर्फ साथ में आना ही नहीं बल्कि पब्लिक अपीयरेंस देना शुरू कर दिया है। अब तो सोशल मीडिया पर भी दोनों खूब तस्वीरें डालते है। हाल ही में उनकी एक फोटो बहुत वायरल हुई थी। फोटों में वे नताशा दलाल के साथ हैं। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया हुआ था। ​फोटो में वरुण बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने सिल्वर कलर की जैकेट पहनी हैं और नताशा भी व्हाइट जैकेट और ब्लैक लेगिंग भी बहुत खूबसूरत नजर आ रही ​थी। इस फोटो को देखकर समझ आता है कि यह फोटो सर्दियों की हैं। दोनों एक दूसरे से लंबे समय से डेट कर रहे हैं। 

वरुण ने करण जौहर के चैट शो काफी​ विथ ​करण में इस बात को एक्सेप्ट किया था कि वे नताशा से ब​हुत प्यार करते हैं। साथ ही जल्द ही उनसे शादी कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस समय वरुण धवन लंदन में अपनी अप​कमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी है। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा द्वारा किया जा रहा है। रेमो की इस फिल्म में इस बार, डांसर शक्ति मोहन व डांस प्लस 4 की प्रतियोगी वर्तिका झा भी होंगी। इसके अलावा वे कलंक में भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। 

Similar News