Video: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आखिरकार ले ही लिए शादी के '7 वचन'

Video: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आखिरकार ले ही लिए शादी के '7 वचन'

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-21 05:17 GMT
Video: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आखिरकार ले ही लिए शादी के '7 वचन'

डिजिटल डेस्क, मुबई। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय इंडिया की सबसे "परफेक्ट जोड़ी" है और फैंस भी चाहते हैं कि ये दोनों साथ रहें। विराट-अनुष्का दोनों का रिलेशन भी किसी से छुपा नहीं है और ये सबसे पॉपुलर सेलिब्रेटी कपल है। यही कारण है कि विराट-अनुष्का इस समय ऐसा "कपल" है, जिसपर सबकी निगाहें रहती हैं। अब इनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है और वो ये कि आखिरकार दोनों ने एक-साथ जिंदगी बिताने के लिए "7 वचन" ले लिए हैं। शादी के वक्त लिए जाने वाले इन "7 वचनों" में दोनों एक-दूसरे से साथ जिंदगी बिताने का वादा करते हैं और ऐसा ही वादा अब विराट और अनुष्का भी कर चुके हैं। हालांकि दोनों ने ये "7 वचन" रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ यानी एक कमर्शियल एड में लिए हैं। इस एड में दोनों को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि ये एक कमर्शियल एड है। एक्ट्रेस तो अनुष्का हैं, लेकिन विराट भी एक्टिंग के मामले में कम नहीं है। इसका अंदाजा आप इन दोनों का ये वीडियो देखकर लगा सकते हैं। 

"मान्यवर" ब्रांड ने विराट और अनुष्का को लेकर ये कमर्शियल बनाया है। इसका वीडियो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शेयर भी किया है। इस वीडियो में शादी के वक्त लिए जाने वाले "7 वचनों" को मॉडर्न टच दिया गया है, ताकि यंग जनरेशन अच्छे से शादी के बाद की जिम्मेदारी को समझ सके। इस वीडियो में विराट-अनुष्का की कैमिस्ट्री भी काफी अच्छी दिख रही है। ये वीडियो रोमांटिक तो है ही, साथ ही इमोशनल भी है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर आते ही ये वायरल भी हो गया। आइए जानते हैं, इस वीडियो में विराट और अनुष्का ने कौनसे "7 वचन" दिए हैं एक-दूसरे से। 

इस वीडियो की शुरआत में विराट-अनुष्का एक सोफे पर बैठे हुए हैं और शादी में गए हुए हैं। जब दोनों दूल्हा और दूल्हन को देखते हैं, तो अनुष्का विराट से पूछती हैं, कि ये दोनों एक-दूसरे क्या वादे कर रहे होंगे? बस फिर क्या, इसके बाद दोनों के बीच शुरु हो जाते हैं "शादी के 7 वचन"।

विराट : मैं वचन देता हूं कि महीने के 15 दिन खाना मैं बनाऊंगा।
अनुष्का : मैं वचन देती हूं कि जैसा भी बनाओगे, खा लूंगी।

अनुष्का : मैं वचन देती हूं कि, तुम्हारे सारे सीक्रेट पासवर्ड प्रोटेक्ट करके अपने दिल में रखूंगी।
विराट : मैं वचन देता हूं कि मैं तुम्हें चेंज करने की डेयरिंग नहीं करूंगा। 

अनुष्का : कभी-कभी मैं कैरम में तुम्हे जीतने दूंगी। 
विराट : किसी भी शो का सीजन फिनाले तुम्हारे बिना नहीं देखूंगा। 

अनुष्का : मुझे जानू, बेबी, शोना, क्यूटी जैसे निकनेम नहीं दोगे। 
विराट : मैं हमेशा अपने आपको फिट रखूंगा, तुम्हारे लिए। 
अनुष्का : नहीं भी रखोगे, तो भी चलेगा। 

विराट : मैं हमेशा ख्याल रखूंगा।
अनुष्का : मैं भी। 

2013 में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में उस वक्त शुरू हुई, जब दोनों एक कमर्शियल में दिखाई दिए थे। दोनों पहली बार साथ में एक शैंपू की एड में नजर आए थे। इसके बाद मीडिया में इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में तब पता चला, जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे थे। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भी भेजी थी और इसके बाद विराट यहां से अनुष्का के घर गए थे। इसके बाद दोनों को कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया। शुरुआत में ये दोनों रिलेशनशिप से इनकार करते रहे, लेकिन वो कहते हैं न "इश्क छुपता नहीं छुपाने से।" कहा जाता है कि विराट और अनुष्का दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। बता दें कि अनुष्का के भाई करुणेंद्र अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं और विराट को लंबे समय से जानते हैं। 

Similar News