money heist: आखिर क्यों बेड़ियों में है प्रोफेसर? सीजन 5 में होगा खुलासा, 2 अगस्त को आएगा ट्रेलर

money heist: आखिर क्यों बेड़ियों में है प्रोफेसर? सीजन 5 में होगा खुलासा, 2 अगस्त को आएगा ट्रेलर

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-30 05:45 GMT

डिजिटल डेस्क,मुंबई। वेब सीरीज money heist सीजन 5 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है, जिसका ट्रेलर 2 अगस्त 2021 को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, सीरीज की पहली झलक में बैंक ऑफ स्पेन की डकैती का मास्टरमाइंड प्रोफेसर सर्जियो  बेड़ियों में नजर आ रहे है। 30 सेकेंड के इस क्लिप को देखकर लोग काफी बैचेन हो रहे है। रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरी सीजन की डकैती धमाकेदार होने वाली है। लेकिन, इसमें क्या होने वाला है ये बात तो  money heist सीजन 5 रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि, money heist नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे सफल स्पैनिश सीरीज है।

सीजन 5 दो भाग में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग 3 सितंबर और दूसरा 3  दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।  

वीडियो - Netflix India


 

Tags:    

Similar News