जहीर-सागरिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हनीमून की फोटोज, सानिया ने ली चुटकी

जहीर-सागरिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हनीमून की फोटोज, सानिया ने ली चुटकी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-09 06:21 GMT
जहीर-सागरिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हनीमून की फोटोज, सानिया ने ली चुटकी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे शादी के बाद मालदीव में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। जहीर-सागरिका ने हनीमून की कुछ फोटोज शेयर किए, जिन पर सानिया मिर्जा ने मजाकिया लहजे में कमेंट किया। सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम पर हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्हीं में से जहीर खान की एक तस्वीर पर सानिया मिर्जा ने बहुत ही दिलचस्प कमेंट किया है। दरअसल सागरिका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें जहीर अकेले दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर सानिया ने लिखा है- "लग रहा है ये अकेले ही हनीमून मना रहा है।"

 

 

                           

 

बस फिर क्या था फैंस ने भी इस तस्वीर पर मजे लेने शुरू कर दिए। उस दौरान इन दोनों ने स्कूबा डाइविंग भी की तस्वीर भी शेयर की। जहीर खान जिस रिसॉर्ट में रूके हैं वहां की ये तस्वीर उन्होंने शेयर की है। 

                            

कोर्ट मैरिज के बाद मुंबई में रखा था रिसेप्शन

बता दें कि इन्होंने 23 नंवबर को मुंबई में कोर्ट मैरिज करवाई थी और इसके बाद उन्होंने 27 नंवबर को ग्रैंड रिसेप्शन भी दी, जिसमें टीम इंडिया के साथ साथ कई दिग्गज भी शामिल हुए। जब से इस लवबर्ड ने शादी की है, सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने कुछ दिन पहले शादी की है।  स्टार कपल ने कोर्ट मैरिज के बाद मुंबई के ताज होटल में रिस्पेशन पार्टी दी थी। जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई सितारे शामिल हुए थे।सागरिका बॉलीवुड एक्‍टर विजेंद्र घाटगे की बेटी हैं। सागरिका के पिता कागल के राजपरिवार से हैं। सागरिका की दादी इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी हैं।

                               

 

सागरिका से पहले ईशा शरवानी से था जहीर की रिश्ता

सागरिका से पहले जहीर खान एक्ट्रेस ईशा शरवानी को डेट कर चुके हैं. आठ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान दोनों की शादी की खबरें आई थीं लेकिन बाद में इनका रिश्ता खत्म हो गया. सागरिका से जहीर के अफेयर की खबरें युवराज सिंह की शादी के वक्त कन्फर्म हुई थीं. पिछले साल युवराज और हेजल कीच की शादी में ये कपल साथ पहुंचा था और दोनों की फोटोज वायरल हुईं थी।
 

Similar News